..................... Pakistani girl married her own car driver, she was impressed by his way of putting the gear - Hindi Filmibeat

कार ड्राइवर के गियर डालने के अंदाज पर फिदा हुई पाकिस्तानी मालकिन, रचाई शादी, हैरान करने वाला मामला..

viral video

Pakistani girl married her own car driver- कई बार सोशल मीडिया के जरिए से कुछ ऐसे अजीब मामले पता चलते हैं कि लोग हैरान हो जाते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला पाकिस्तान से सामने आया है।

पता चला है कि यहां एक कार मालकिन को अपने ही ड्राइवर से मोहब्बत हो गई और उसने शादी भी कर ली है। लेकिन चौकाने वाली बात तो ये है कि इस मालकिन को अपने ड्राइवर की एक अदा से प्यार हुआ था जो कि वो कार चलाते वक्त करता था।

गियर डालने का स्टाइल

पाकिस्तान से सामने आ रही इस खबर को लेकर पता चला है कि ड्राइवर अक्सर अपनी मालकिन को लेकर जाता आता रहता था। इस दौरान वो जिस अंदाज से कार के गियर डालता था वो अंदाज उस महिला को काफी पसंद आया।

इसी वजह से वो ड्राइवर से प्यार कर बैठी और दोनों ने शादी कर ली। पाकिस्तानी इंस्टाग्राम पेज currentpakistan.pk पर इस रिपोर्ट को साझा किया है।

जिसने भी ये देखा वो हैरान और कई तरह की बातें कर रहा है। लोग हैरान कि ऐसा किसी के साथ कैसे हो सकता है। हालांकि बताया यही जा रहा है और लोग लगातार कमेंट्स करते हुए इन दोनों को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

हैरान हैं लोग

लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने लिखा, ''ये सब क्या देखना पड़ रहा है।'' एक ने लिखा, ''देख लो कौन सा गियर है।'' एक ने लिखा, ''उस तस्वीर मेरे इंग्लिश के टीचर है।'' एक ने लिखा, ''प्यार सच में अंधा ही होता है।'' एक ने लिखा, ''स्टाइल मारते रहें पता नहीं कब किसको क्या पसंद आ जाए।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस नए जोड़े ने किसी को जवाब नहीं दिया है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X