..................... Pakistani Flag did not appear on burj khalifa people made fun of them - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, दुबई में अपने मुल्क का झंडा देखने पहुंचे लोगों के साथ हो गया मजाक

Pakistani Flag

कल यानी 14 अगस्त को पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस था और हर साल की तरह इस बार भी कई पाकिस्तानी नागरिक दुबई के बुर्ज खलीफा के बाहर पहुंचे थे ताकि वो मुल्क के झंडे का दीदार कर सकें। लेकिन उनके साथ वहां पर बहुत गंदा मजाक हो गया और गुस्से में तो कई लोग वहां से वापस ही आ गए।

बुर्ज खलीफा में हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तान का झंडा प्रदर्शित किया जाता है और 15 अगस्त को भारत का झंडा प्रदर्शित किया जाता है। इस बार भी पाकिस्तान के कई लोग अपने मुल्क का झंडा देखने के लिए बुर्ज खलीफा के पास पहुंचे थे लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा। सब लोग बड़ी आस से अपना झंडा देखने पहुंचे थे लेकिन बुर्ज खलीफा में पाकिस्तानी झंडा प्रदर्शित नहीं हुआ।

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग घंटों तक खड़े होकर बुर्ज खलीफा पर अपने नेशनल फ्लैग को देखने के लिए इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही 12 बजे लोग और ज्यादा उत्साहित हो गए, उन्हें लगा कि उनके देश का झंडा दुबई की इस ऊंची इमारत पर दिखाई देगा। लेकिन लोग तो बस इंतजार ही करते रह गए और झंडा दिखा ही नहीं। इस बात से नाराज पाकिस्तानियों ने तुरंत नारेबाजी करना भी शुरू कर दिया।

बुर्ज खलीफा के बाहर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला बुर्ज खलीफा को दिखा रही है और कह रही हैं कि 'रात के 12 बजके एक मिनट हो चुके हैं, मगर दुबई वालों ने कहा है कि बुर्ज खलीफा में पाकिस्तान का झंडा नहीं लहराया जाएगा, नहीं नजर आएगा, ये औकात रह गई है हमारी। वो महिला आगे कहती है कि पाकिस्तानी आवाम यहां पर नारेबाजी कर रही है लेकिन बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं लहराया गया। वो कह रही हैं कितनी बुरी बात है, प्रैंक हो गया पाकिस्तानियों।'

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो के जरिए पाकिस्तानियों से खूब मजे ले रहे हैं।

Read more about: pakistan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X