"हर साल सलमान खान आते हैं और ईद पर हमारी फिल्में खा जाते हैं!"
सलमान खान की ट्यूबलाइट का टीज़र जल्द ही आने वाला है लेकिन अब उनके इस ईद धमाके पर थोड़ा सा ग्रहण लग गया है। हो सकता है, कई लोगों को ये ईद का चांद देखना इस बार नसीब नहीं हो पाएगा!
सलमान खान ईद का चांद हैं। उनकी फिल्में आती हैं तब जाकर लोग एक दूसरे को ईद मुबारक बोलते हैं। लेकिन इस साल हो सकता है कि ये ईद का चांद कई लोगों को दीदार के लिए तरसा दे। जी हां, अगर खबरों की मानें तो सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट पाकिस्तान में रिलीज़ नहीं होगी।
दरअसल, ईद बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से बहुत ही शानदार छुट्टी होती है। लेकिन पाकिस्तान में उनकी फिल्में, सलमान खान की बदौलत, ईद पर रिलीज़ नहीं हो पातीं और अगर हुईं तो कमाई नहीं कर पातीं।

और अब पाकिस्तान के फिल्म निर्माताओं ने पाकिस्तान सरकार से ये दरख्वास्त की है कि ईद पर सलमान खान की फिल्म को रिलीज़ होने से रोका जाए। हर साल यही होता है। पाकिस्तानी फिल्में, सलमान खान की फिल्म की बदौलत, घाटा सहती हैं।
बजरंगी भाईजान हों या सुलतान दोनों ही फिल्मों ने पाकिस्तान की फिल्मों को काफी घाटा पहुंचाया था। बजरंगी भाईजान के समय भी तीन पाकिस्तानी फिल्में रिलीज़ को तैयार थीं पर सलमान के कारण उन्हें तारीख बदलनी पड़ी।
इस बार तय हो चुका है कि अगर सलमान की फिल्म रिलीज़ हुई तो पाकिस्तानी फिल्ममेकर इसके विरोध में अपनी फिल्म रिलीज़ नहीं करेंगे।
यानि कि तय है कि पाकिस्तान में सलमान की ट्यूबलाइट जलने से पहले ही फ्यूज़ हो गई है। जानिए बॉलीवुड फिल्मों का पाकिस्तान बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications