Video: पाकिस्तानी बाप-बेटे ने किया ऐसा पौं-पौं-पौं, डांस में गोविंदा-सलमान खान भी हुए फेल

Viral Dance Video: बॉलीवुड गाने हर महफिल की जान होते हैं। जब तक बॉलीवुज गाने ना बजे इंसान अपने सुरूर तक नहीं पहुंचता हैं। हिंदी फिल्मों के गाने बजते ही हर कोई डांस और मस्ती में चूर दिखाई देता है। बॉलीवुड गानों की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हैं। पाकिस्तान के लोग बॉलीवुड गानों के दीवाने है और जमकर झूमते हैं।
एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बाप बेटे की जोड़ी मस्ती में बेहद शानदार डांस करती दिखाई दे रही है। गाने की बात करें तो ये गोविंदा और सलमान खान की फिल्म 'पार्टनर' का गाना है। 'ओ केंदी पौं-पौं-पौं' गाने पर बाप बेटे जो डांस किया उससे सलमान खान और गोविंग के ओरिजनल स्पेट्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
लाहौर में पिता-बेटे की जोड़ी ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम यूजर अमीना अली द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिता और बेटे की जबरदस्त केमिस्ट्री और एनर्जी ने सभी को हैरान कर दिया। खासतौर पर पिता ने अपने शानदार मूव्स से यह साबित कर दिया कि उम्र का डांस से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं बेटा भी अपने पिता के हर स्टेप पर पूरा तालमेल बैठाते हुए परफॉर्म करता दिखा।
इस डांस की खासियत इसकी सादगी और जोश है। दोनों ने अपने दमदार डांस से पूरे माहौल को रोशन कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोग तालियों और चीयर के साथ उनका हौसला बढ़ाते रहे। यह परफॉर्मेंस सिर्फ मनोरंजन नहीं था, बल्कि एक प्यारे परिवार के बीच के मजबूत रिश्ते और साझा जुनून का बेहतरीन प्रदर्शन भी था। नेटिज़न्स ने इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाया। किसी ने लिखा, 'यह देखकर दिल खुश हो गया! पिता की एनर्जी लाजवाब है।' तो किसी ने कहा, 'बेटा भी शानदार है, लेकिन शो पिता ने चुरा लिया।'


Click it and Unblock the Notifications