पाकिस्तानी डॉन ने इंडिया को दी धमकी, सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या का खुलेगा राज, हिल जाएगी सीबीआई

Pakistani Don warning on Baba Siddiqui- Sidhu Moosewala- बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने कई सवाल खड़े किए थे। पिछली साल बाबा सिद्दीकी और कुछ साल पहले पंजाब के इस चहीते सितारे मूसेवाला ने अपना जान गंवाईं थीं।
इसके बाद खबरें सामने आईं थीं कि सिद्दू और बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे किसी और का नहीं बल्कि लॉरेंश बिश्नोई गैंग की हाँ है। लेकिन अब पाकिस्तान के एक डॉन शहजाद भट्टी ने एक बयान देते हुए लोगों को हैरान कर दिया है।
इस डॉन का कहना है कि वो बाबा सिद्दीकी और सिद्धू मूसेवाला की हत्या का असलियत का राज खोल देगा। गौरतलब है कि पाक आतंकियों के द्वारा कश्मीर के पहलगाम में किए गए आतंकी हमले के बाद इंडिया और पाकिस्तान आमने सामने हैं।
पाकिस्तानी डॉन ने दी धमकी
पाकिस्तानी अपराधी शहजाद का कहना है कि दोनों देशों के बीच दोस्ती खत्म हो चुकी है और देश पर बात आई तो वो चुप नहीं बैठेगा। न्यूज 24 के एक इंस्टाग्रा पोस्ट के मुताबिक शहजाद भट्टी ने कहा, ''मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का राज खोल दूंगा। अब तो दोस्त खत्म, देश पर बात आई तो चुप नहीं बैठूंगा।''
शहजाद के इस बयान के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर वो किस राज की बात कर रहा है। इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि शहजाद भी पाकिस्तान में कई अपराधों में घिर चुका है।
खोले दे अपना मुंह...
लोग शहजाद के इस बयान पर भड़के हुए हैं। एक यूजर ने का कहना है कि, ''अपना मुंह खोल दो सभी यही चाहते हैं।'' किसी ने लिखा, ''खोल दे मुंह, हम भी जानना चाहते हैं।'' किसी का कहना है, ''मतलब कई राज दफन हैं अभी।'' एक ने लिखा, ''अब तो लग रहा इसको पकड़ना बहुत ज़रूरी है ख़ूफ़िया निकला ये तो।'' देखने वाली बात होगी कि शहजाद भट्टी क्या करता है...


Click it and Unblock the Notifications











