मैच के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब ने बांधे हार्दिक पांड्या के फीते, लोग बोले- सीमा हैदर वापस मांग रहे हो?

India Pakistan Match: एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार हर फैंस को था। लेकिन बारिश की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। टीम इंडिया ही सिर्फ मैच में बल्लेबाजी कर सकी। पाकिस्तान की टीम मुकाबले में एक गेंद भी नहीं खेल सकी। भले इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। लेकिन इसमें कई सारे मोमेंट्स रिकॉर्ड हुए। इन्हीं में एक वो था जब पाकिस्तान के एक क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के जूते के फीते बांधते दिखाई दिए।
दरअसल, जब हार्दिक पंड्या ईशान किशान के साथ बैटिंग करते वक्त रन लेने के लिए भागे तब उनके जूते के फीते खुल गए। इसके बाद पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर शादाब खान ने हार्दिक पंड्या के जूते के फीते बांधे। तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसके साथ ही फैंस को इस मैच में स्प्रीट ऑफ गेम मोमेंट भी देखने को मिल गया।
सोशल मीडिया पर शादाब और हार्दिक की ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है और फैंस इस पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। इससे पहले भी क्रिकेट के मैदान में ऐसा दिखाई दे चुका है लेकिन क्योंकि मैच भारत-पाकिस्तान का था इसलिए इस मूमेंट की बात ही कुछ और है। हालांकि कुछ लोग इसपर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स ने लिखा- सीमा हैदर को वापस मांग रहे हो क्या?
भारत का अगला मैच नेपाल से है जहां जीत हासिल कर वह सुपर 4 में पहुंच जाएगा। पाकिस्तान पहले से अगले दौर में जगह बना चुका है। पाकिस्तान के पास 3 प्वाइंट है जबकि भारत के पास एक। अगर भारत नेपाल को हरा देता है तो वह सुपर 4 में पहुंचेंगे। जहां टीम इंडिया की भिंड़त पाकिस्तान से हो सकती है। भारत पिछले साल एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका था।


Click it and Unblock the Notifications