पाकिस्तान सिविल सर्विस मॉक इंटरव्यू के बेहूदा सवाल का वीडियो वायरल, क्या आप कैटरीना कैफ के साथ संबंध बनाएंगे?

Katrina Kaif Pakistani Civil Services mock Interview: सोशल मीडिया पर सिविल सर्विसेज के मॉक इंटरव्यू के दिलचस्प वीडियो सामने आते रहते है जिन्हे लोग काफी चाव से देखना पसंद करनते हैं। इस बार पाकिस्तानी सिविल सर्विसेज के मॉक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंटरव्यूअर ने एसपिरेंट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को लेकर ऐसा बेहूदा सवाल किया है कि तमाम लोगों का काफी गुस्सा आ रहा है।
पाकिस्तान सिविल सर्विस के मॉक इंटरव्यू में अजब-गजब सवाल पूछे जा रहे हैं। एक शख्स से कैटरीना कैफ से जुड़ा सवाल भी पूछा गया है। सिविल सर्विस इंटरव्यू में आमतौर पर चैलेंजिंग सवाल पूछे जाते हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो में इंटरव्यू लेने वाला उम्मीदवार की पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में पूछ रहा है। इसके बाद वह यह भी पूछता है कि उसे अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का कौन सा बॉडी पार्ट पसंद हैं। शख्स जवाब में एक्ट्रेस की आंखें बताता है। इसके बाद इंटरव्यूअर उम्मीदवार पूछता है कि आप उस एक्ट्रेस की गर्दन के नीचे के किस अंग को पसंद करते हैं। इस पर उम्मीदवार कहता है कि मुझे उनके हाथ पसंद हैं।
इंटरव्यूअर ने शख्स से पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री का नाम भी पूछा। जवाब में कैटरीना कैफ सुनकर वह भारत द्वारा कथित तौर पर 'पाकिस्तान पर परमाणु हमले' की योजना बनाने से संबंधित काल्पनिक स्थिति-आधारित प्रश्न पूछता है। उसके अनुसार, कैटरीना कैफ इसे रोक सकती है। इसके लिए उस व्यक्ति को उसके पास जाकर खुफिया जानकारी हासिल करनी होगी। इसके लिए उसे कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते में रहना है तो वह क्या करेगा? इस पर उम्मीदवार कहता है कि कैटरीना जैसा कहेगी, मैं वैसा ही करूंगा।
इंटरव्यूअर फिल्मी दुनिया से कुछ ज्यादा ही ऑब्सेस्ड नजर आ रहा है। पाकिस्तान, भारत की पसंदीदा एक्ट्रेस के बाद वह अफगानिस्तान पहुंच गया। उसने पूछा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हमला रोकने की जानकारी कथित तौर पर वहां की एक एक्ट्रेस के पास है। जानकारी हासिल करने के लिए शख्स को उसके साथ संबंध बनाना होगा। इस पर उम्मीदवार कथित तौर पर संबंध बनाने के लिए हामी भर देता है। फिर इंटरव्यूअर उसे डांटते हुए कहता है कि आप मुल्क के लिए अपना चरित्र बेच आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications