..................... pakistani bride weighted with 70 kg gold bricks big budget pakistani wedding wedding shocking everyone - Hindi Filmibeat

70 किलो सोने की ईंटों से तौली गई पाकिस्तानी दुल्हन, निकाह की तस्वीरों ने काटा बवाल

pakistani bride gold bricks

Pakistani Wedding: शादी का दिन हर किसी के लिए सबसे खास होता है। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन के दोस्त और परिवार खूब तैयारियां और खास प्लानिंग करते हैं। आज एक ऐसी ही बिग बजट वेडिंग के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने हर किसी को हैरान कर रखा है।

हाल ही में, एक पाकिस्तानी दुल्हन ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल, दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला गया और इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोना एशियाई शादी का सबसे अभिन्न अंग रहा है, खासकर भारत और पाकिस्तान में। शादी के बंधन में बंधने पर दुल्हन को उसके परिवार की ओर से सोने के आभूषण उपहार में दिए जाते हैं। हालांकि, एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने उस समय सभी के होश उड़ा दिए, जब उसने अपनी बेटी को उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल दिया।

दुल्हन ने अपने वेडिंग डे पर मल्टीकलर ब्लाउज के साथ रेड कलर का दुपट्टा और ग्रीन कलर का शानदार लहंगा पहना हुआ था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि दुल्हन अपने शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसे तराजू के एक पलड़े पर बैठाया गया था, जबकि दूसरे पलड़े में उसके वजन के बराबर सोने की बड़ी-बड़ी ईंटें रखी हुई थीं।

दुबई में हुई इस शादी का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जहां कई लोगों ने इसे पैसे की बर्बादी कहा, तो वहीं कुछ ने पाकिस्तान में आर्थिक संकट के समय अपना रुतबा दिखाने के लिए बिजनेसमैन की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ''इतना पैसा अगर गरीबों को बांटा होता या उनके घर राशन डलवाया होता, तो कितनी दुआएं लगती उन लोगों को।' एक अन्य नेटिजन ने यह भी लिखा, "पाकिस्तान में खाने के लिए खाना नहीं है, लोग भूख से मर रहे हैं। पाकिस्तान को कोई कर्ज नहीं दे रहा है और आप दिखावा कर रहे हैं।"

वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम आयशा ताहिर है। वीडियो को लेकर निगेटिव कमेंट्स मिले, तो दुल्हन ने सोने की ईंटों का सच बता दिया। उन्होंने साझा किया कि उन्होंने पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म 'जोधा अकबर' की थीम को अपनाने के लिए सोना तौलने की रस्म को शामिल किया था। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरे वीडियो का गलत मतलब निकाला और उन्होंने इसे दहेज बताया। दुल्हन ने आगे बताया कि ईंटे असली नहीं थीं और उन पर सोने की परत चढ़ी हुई थी, जिन्हें दूल्हे के परिवार ने दुल्हन की ड्रेस और ज्वेलरी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था।

Read more about: pakistan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X