पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी शादी में हिंदी फिल्म 'जोधा अकबर' के फेमस सीन को किया रीक्रिएट, तस्वीरें वायरल

Pakistani bride

Pakistani bride: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो और फोटोज में कुछ ऐसे होते हैं जिनको लेकर हर कोई बात करता है। ऐसे ही एक शादी की कुछ फोटोज को लेकर चर्चा हो रही हैं क्योंकि ये फोटोज पाकिस्तानी दुल्हन के हैं जिसने अपनी शादी में हिंदी फिल्म जोधा अकबर की सीन को रीक्रिएट किया है।

पाकिस्तानी दुल्हन को पसंद आई हिंदी फिल्म-

भारत और पाकिस्तान को 'एलओसी' द्वारा विभाजित किया गया है, लेकिन फैशन और सिनेमा ने इसे आज भी एकजुट किया हुआ है। सीमा पार के लोग दुनिया के दूसरे हिस्से में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं और भारतीय दर्शक भी कुछ पाकिस्तानी सीरियल्स को देखना पसंद करते हैं।

ऐसे ही एक शादी फिर से देखने को मिली जिसमें हिंदूस्तान और पाकिस्तान की मिलावट थी। दरअसल हाल ही में एक पाकिस्तानी दुल्हन आयशा ताहिर को देखा, जिसने अपनी शादी में सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म जोधा अकबर के सीन को री​क्रिएट किया। आयशा ने उस मशहूर सीन को रीक्रिएट किया, जिसमें 'जोधा' को सोने से तोला जा रहा था।

पाकिस्तानी दुल्हन ग्रीन कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ मल्टीकलर वाली चोली और रेड कलर के दुपट्टे में सजी हुई थीं। शादी के दौरान उन्हें तराजू के हिस्से पर पर बैठाया गया था, जबकि दूसरे हिस्से में सोने की बड़ी-बड़ी ईंटें रखी गई थीं। भव्य और जबरदस्त बैकग्राउंड के साथ बॉलीवुड स्टाइल में शादी का शानदार जश्न मनाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुल्हन का वीडियो-

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें असली सोने का उपयोग करने के लिए ट्रोल किया, क्योंकि पाकिस्तान पहले से ही महामारी के बाद वित्तीय संकट से जूझ रहा है। हालांकि, दुल्हन के परिवार ने स्पष्ट किया कि इस्तेमाल की गई सोने की ईंटें असली नहीं थीं, बल्कि उन पर गोल्डन की परत चढ़ाई गई थीं।

'गल्फ टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में दुल्हन ने निकाह में सोने से खुद को तौलने की रस्म को शामिल करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि शादी की थीम 'जोधा अकबर' थी। परिवार के हर सदस्य ने उसी के अनुसार कपड़े पहने थे।

दुल्हन ने कहा था, "यदि आप फिल्म देखेंगे, तो इसमें एक सीन है, जहां दुल्हन को सोने से तौला जाता है। हमने अपने चुने हुए थीम पर खरा उतरने के लिए अनिवार्य रूप से उस सीन को रीक्रिएट किया। सोना तौलना हमारी शादी का एक अभिन्न अंग था। हमने कभी नहीं सोचा था कि वीडियो ऐसा वायरल होगा। हमें इसकी वायरल स्टेटस के बारे में अगले दिन अपने फोटोग्राफर के माध्यम से पता चला, जिसने हमें सरप्राइज कर दिया।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X