..................... 'खुदा, ईश्वर, भगवान सब मौजूद थे..' कोलकाता रेप कांड के बाद पाकिस्तानी ब्लॉगर ने लिखी कविता, गिरफ्तार Pakistani Blogger Asma Batool Arrested after sharing a poetry on Rape after Kolkata Rape Case - Hindi Filmibeat

'खुदा, ईश्वर, भगवान सब मौजूद थे..' कोलकाता रेप कांड के बाद पाकिस्तानी ब्लॉगर ने लिखी कविता, गिरफ्तार

asma batool

Pakistani Blogger Asma Batool Arrested - पाकिस्तानी ब्लॉगर को लेकर इस वक्त चर्चा हो रही है जिसने कोलकाता रेप केस (Kolkata Rape Case) के बाद कुछ ऐस लिखा है जो कि आपको हैरान कर देगा। इस ब्लॉगर पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है और इसके बाद उसको जेल में डाला गया।

बता दें कि ये महिला कश्मीर (POK) की है और इसका नाम अस्मा बतूल है। उसने कोलकाता बलात्कार मामले के बाद दक्षिण एशियाई देशों में महिलाओं के उत्पीड़न पर सलमान हैदर की एक शेयर की थी। इस कविता में लिखा था, "खुदा, भगवान या ईश्वर, सब गवाह थे, जब बलात्कार हुआ।''

इस कविता को फेसबुक पर साझा किया था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में वह एक और कविता सुनाती नजर आ रही हैं, जिसका कैप्शन है, 'तुम्हारा देश भी मेरे जैसा ही है।' धार्मिक मौलवियों द्वारा अल्लाह का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के बाद अब पुलिस ने उन्हें ईशनिंदा के आरोप में अरेस्ट कर लिया है।

क्या बोले लोग

इस खबर को जब एबीपी न्यूज के द्वारा साझा किया गया तो लोगों के द्वारा कई तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इनके अल्लाह का बड़ी जल्दी अपमान हो जाता है।'' एक ने लिखा, ''हम देशवासियों को ऐसी बेटी की जरूरत है फिर वह चाहे पाकिस्तान की हो या भारत की बस ममता बनर्जी की तरह नहीं होनी चाहिए बस।''

एक ने लिखा, ''क्या टीएमसी का इस्लामवादियों के साथ गठबंधन है? गलत को गलत बोलने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''इसमें इसकी गलती नहीं है, इसका पूरा देश ही ऐसा है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट..

Read more about: asma batool
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X