पाक कलाकार के साथ दुर्व्यवहार
मुंबई में कामेडी शो के दौरान पाकिस्तानी कलाकार शकील सिद्दीकी के साथ हुए दुर्व्यवहार की पाकिस्तानी कलाकारों ने निंदा की है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने 'कामेडी सर्कस' नामक शो की शूटिग के दौरान स्टूडियो में घुसकर सिद्दीकी से पाकिस्तान लौट जाने को कहा था।
इस प्रकरण पर पाकिस्तान के मशहूर कामेडियन उमर शरीफ ने से कहा, "कलाकार बहुत संवेदनशील होता है और भारत में किसी कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार कई सवाल खड़े करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"
पाकिस्तानी फिल्म उद्योग से जुड़े एक जाने-माने निर्माता कहना है कि इस समय भारत में पाकिस्तान के छह कलाकार मौजूद हैं। यह मेजबान देश की जिम्मेदारी है कि वह कलाकारों की सुरक्षा का पूरा खयाल रखे।
मानवाधिकार कार्यकर्ता सुहेला राशिद ने कहा कि पूरे मामले के लिए भारत सरकार जिम्मेदार है। इस मामले से यह भी पता चलता है कि भारत की सरकार कितनी जिम्मेदार है।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में स्थित अपने उच्चायोग से तत्काल सिद्दीकी से संपर्क साधने और उन्हें पाकिस्तान भेजने के लिए कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











