वाह.. आतिफ असलम अपने फैंस को देने वाले हैं अनमोल तोहफा!
[बॉलीवुड न्यूज] एक सिंगर जिसने सरहद पार आकर हिंदुस्तानियों के दिल में एक अहम जगह बना ली है, अब सिंगिंग के साथ साथ एक्टिंग में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। जी हां, पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अब बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री करने वाले हैं।

आतिफ असलम ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं और सालों से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं, फीमेल फैंस की तो चर्चा भी करना बेकार है। लिहाजा, आतिफ का यह फैसला उनके फैंस के लिए काफी अनमोल साबित हो सकता है, अब उन्हें सिर्फ आतिफ की आवाज ही नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग भी देखने का मौका मिलेगा।
इस बारे में आतिफ ने जानकारी दी है कि बॉलीवुड से पिछले कुछ सालों में उन्हें कई ऑफर मिले और उम्मीद है इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आ सकते हैं।
बता दें, आतिफ 2011 में फिल्म 'बोल' में नजर आ चुके हैं। जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। फिलहाल आतिफ ने रोमांटिक रोल निभाने की इच्छा जाहिर की है। हम्मम.. उम्मीद है अगले साल हमें सरप्राइज मिलने वाला है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











