इस बॉलीवुड हसीना के हुस्न ने पाकिस्तानी सैनिकों को कर दिया था पागल! एक्ट्रेस के बदले कश्मीर छोड़ने को थे तैयार

India Pakistan War: भारत ने देर रात पाकिस्तान के कई आतंकी इलाकों पर हमला करके लोगों को हैरान कर दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात अब से नहीं सालों से हैं। हमारे और पड़ोसी देश के बीच कई बार युद्ध हो चुके हैं। लेकिन एक बार तो पाकिस्तान ने एक ऐसी डिमांड रख दी थी कि हिंदुस्तान के लोग हैरान रह गए थे।
माधुरी दीक्षित चाहते थे पाकिस्तानी
साल 1999 में कारगिल का युद्ध हुआ था और पाकिस्तान मजबूत स्थिति में था। युद्ध पर विराम लगाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक ने एक अजीबो-गरीब डिमांड रखी। एक पाकिस्तानी सैनिक ने भारतीय सैनिक पर चिल्लाते हुए कहा कि वे कश्मीर छोड़ देंगे, लेकिन तभी जब भारतीय उन्हें माधुरी दीक्षित दे देंगे।
माधुरी दीक्षित का रिएक्शन
यह बात जब सामने आई तो माधुरी तक भी पहुंची। फेमस टीवी शो रेंडेवू विद सिमी गरेवाल में सिमी ने इस घटना का जिक्र माधुरी के साथ किया और ये सुनकर माधुरी हंस पड़ीं। उन्होंने कहा ये सुनकर मैं थोड़ा परेशान हो गई थी। मैं बहुत बड़ी उलझन में थी।
9 आतंकी ठिकानों को किया ढेर
आपको बता दें, पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। तब से ही भारतीय लोग न्याय की गुहार लगा रहे थे और फिर एयर स्ट्राइक के जरिए 9 आतंकी ठिकानों को ढेर किया गया। बताया जा रहा है कि इसमें लश्कर गैंग के बड़े दो आतंकी अब्दुल मलिक और मुदस्सिर ढेर हो गए हैं।
पाकिस्तानी सेलेब्स का रिएक्शन
पाकिस्तान में हुए इस हमले को लेकर कई पाकिस्तानी सेलेब नाराज हैं। हानिया आमिर ने एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। कभी बॉलीवुड में काम कर चुकीं माहिरा खान ने तो जमकर ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की। वहीं, जाने-माने एक्टर फवाद खान ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए इस हमले की निंदा की।


Click it and Unblock the Notifications











