लगातार वायरल हो रहे हैं पाकिस्तानी हसीनाओं के MMS, एक ने की जान देने की कोशिश तो दूसरी के मंगेतर ने ही...

Pakistani actresses leaked MMS: पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बोल्ड और इंटीमेट सीन को दिखाने से बचा जाता है। यहां तक कि कभी-कभी एक छोटा सा गले मिलने का सीन भी सेंसर बोर्ड से मंजूरी पाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद, कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेस के प्राइवेट वीडियो लीक हो जाने से विवाद पैदा हो जाते हैं।
कंवल आफताब का MMS लीक
हाल ही में पाकिस्तानी टिकटॉकर कंवल आफताब का प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ है, उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी मीडिया में जैसे भूचाल सा ही आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंवल आफताब के कथित MMS और फोटो में उन्हें आपत्तिजनक परिस्थिति में दिखाया गया है।
सामिया खान का प्राइवेट वीडियो लीक
सामिया खान, जो एक लोकप्रिय टिकटॉक स्टार हैं, उनका एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इस घटना के बाद उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया और उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश भी की। सामिया ने बताया कि उस समय वे इतनी दुखी थीं कि वे सिर्फ अपने को इस परेशानी से बाहर निकालना चाहती थीं, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।
पाकिस्तान की बोल्ड एक्ट्रेस का भी वीडियो लीक
इसी तरह, मथीरा खान भी एक ऐसी नाम है जो इस तरह के विवादों में अक्सर आती रहती हैं। मथीरा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बातें करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहती हैं। उनका भी एक प्राइवेट वीडियो लीक होने का मामला सामने आया था, लेकिन उन्होंने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि उनका नाम और तस्वीरों का लोग गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।
रिदा इस्फाहानी का भी वीडियो वायरल
साल 2016 में रिदा इस्फाहानी का भी एक वीडियो लीक हुआ था, जिसने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। एक इंटरव्यू में रिदा ने बताया कि यह वीडियो उनके एक्स-फियांस ने रिकॉर्ड करके लीक किया था। उन्होंने कहा कि जब भरोसा टूट जाता है तो इंसानियत भी खत्म हो जाती है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का सलाह सुनी, लेकिन वे चाहती थीं कि यह मामला निजी ही रहे। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी और दर्दनाक घटना थी, जो उन्हें हमेशा याद रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications















