VIDEO: शूटिंग के दौरान मशहूर एक्ट्रेस का सीढ़ियों से फिसला पैर, वायरल वीडियो देख सकपकाए लोग

Actress Accident: पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री युमना जैदी अपने ड्रामा जेंटलमैन और तेरे बिन 2 की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त है। लेकिन इसी बीच उनके साथ में एक बड़ा हादसा हो गया और शूटिंग के दौरान वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए दी है।
युमना जैदी की तबीयत को लेकर अब उनके फैंस भी काफी ज्यादा चिंता कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और इसमें वह जेंटलमैन के सेट पर नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जैसे ही सीढ़ियों से नीचे उतरती है, उनका पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाती है। इस दौरान उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई थी।
युमना जैदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "जेंटलमैन के दौरान गिरने तक देखा।" इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि हाल का वीडियो बेहद डरावना था और बहुत ज्यादा दर्द नहीं हुआ। मुझे थोड़े से स्क्रैच आए हैं और मैं ठीक हूं। जिसके चलते मैं इस सीन को भी पूरा कर पाई हूं।
हालांकि आपको बता दें कि युमना जैदी के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'हे भगवान आपका पर तो पूरी तरीके से मुड़ गया है।' एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'यह तो बहुत दर्द कर रहा होगा।' कुछ तो अभिनेत्री के फैंस उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











