..................... Pakistani Actress Veena Malik Married Second Time Rumours With Boyfriend Sharyar Chaudhry - Hindi Filmibeat

48 की उम्र में इस हसीना ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी? वीडियो शेयर कर बोलीं- 'कुबूल है...'

Veena Malik Second Marriage

Veena Malik Second Marriage: वीना मलिक एक पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ बिग बॉस 4 में भी वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी। लेकिनअब खबर आ रही है कि उन्होंने शादी कर ली है। आज हम आपको इसी के बारे में पूरी बात बताने वाले हैं। दरअसल एक्ट्रेस की शादी की अफवाह उनके बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड शारयार चौधरी के इंस्टा पोस्ट को देखने के बाद में होने लगी। यहां पर उन्होंने शादी को लेकर हिंट भी दिया था।

दरअसल वीना मलिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर किया था और इसमें वह लाल जोड़े में नजर आ रही थी। दुल्हन के गेटअप में तैयार होकर वीना मलिक की इस तस्वीर को शारयार चौधरी ने रि शेयर किया था। साथ ही उन्होंने इसको शेयर करते हुए लिखा कि 'येहह फाइनली...'।

शारयार चौधरी ने अपनी तस्वीर को भी शेयर किया था और इसमें वह वाइट कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए थे। हालांकि उन्होंने अपने चेहरे को छुपाया हुआ था और अपनी इस तस्वीर पर उन्होंने वीना मलिक को टैग भी किया था। अब दोनों की ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद में लोग भी कंफ्यूज हो गए थे कि क्या बिना मालिक ने असल में शादी कर ली है या फिर यह कोई फोटोशूट के लिए पब्लिसिटी स्टंट है।

लेकिन बाद में वीना मलिक ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ब्राइडल लुक के साथ में एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तू मुझे कबूल' गाना चल रहा था। इस दौरान एक्ट्रेस कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आई। हालांकि शारयार चौधरी यहां कहीं भी देखे नहीं गए और ऐसा लगता है कि यह एक प्रोफेशनल शूट था।

हालांकि अभी तक वीना मलिक या शारयार चौधरी में से किसी ने भी शादी की अफवाहों को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। अगर हम वीना मलिक के बारे में बात करें तो उनकी पहले एक शादी हो चुकी है और उन्होंने साल 2013 में अशद बसीर खटक के साथ में दुबई में शादी की थी और 2018 में दोनों का तलाक हो गया।

वीना मलिक की पहली शादी से उनको दो बच्चे भी हैं। तलाक के बाद में एक्ट्रेस ने अपनी पहली शादी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया था। हालांकि इस समय वह बिजनेसमैन शारयार चौधरी को डेट कर रही है। शारयार चौधरी इस्लामाबाद के बिजनेसमैन है। उनका कार और प्रॉपर्टीज का बिजनेस है।

Read more about: veena malik sharyar chaudhry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X