पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने देश में मनाई दिवाली, साड़ी पहनी और लगाई बिंदी, बुरी तरह से हो रही हैं ट्रोल!

Sonya Hussyn Diwali Video- दिवाली 2024 फिलहाल खत्म हो चुकी है लेकिन लोगों के पीछे काफी यादें छोड़कर गई है। ऐसे में अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी दिलाली के वीडियोज सामने आएं तो बवाल होना तो तय ही है।
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी अदाकारा सोनिया हुसैन को अपने दोस्तों के साथ दिवाली मनाते हुए देखा जा सकता है। उन्होने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
जैसे ही वीडियो सामने आया पाकिस्तानी लोग उनको बुरी तरह से घेर रहे हैं और ट्रोल कर रहे है। सोनिया हुसैन ने इस दौरान वो सबकुछ किया जो कि इंडिया में महिलाएं शादी के दिन करती हैं। सोनिया ने साड़ी पहनी हुई थी और माथे पर बिंदी भी लगाई हुई थी।
इसके अलावा उन्होने कैंडल्स जलाए और फुलझड़ियां भी जलाईं। वीडियो में सबकुछ मौजूद है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनिया ने लिखा, ''पाकिस्तान कल्चर और मान्यताओं का एक सुंदर मिलाप है, और हमें अपने अल्पसंख्यकों को इस देश के महत्वपूर्ण हिस्सों के रूप में मनाना चाहिए। हैप्पी दिवाली।''
लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो को सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मैं इन अभिनेताओं को फॉलो क्यों कर रहा हूं??? क्यों???'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अपना जश्न मना सकते हैं लेकिन आप सब अजीब क्यों मना रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''मैंने कभी किसी हिंदू सेलिब्रिटी को इस तरह मुस्लिम उत्सव मनाते नहीं देखा। वे सभी खोए हुए जोकरों की तरह दिख रहे हैं! अनफ़ॉलो किया गया!'' एक ने लिखा, ''मुसलमान कब से दिवाली मनाने लगे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए सोनिया हुसैन का ये वीडियो जो कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications