पाकिस्तानी एक्ट्रेस का टूटा दिल तो कर दिया सलमान खान का पर्दाफाश, ओपन कर दी 8 One Night Stand की बात

salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। सलमान खान ने वैसे तो बीवी हो तो ऐसी फिल्म से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें पहचान 'मैंने प्यार किया' फिल्म से मिली। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि आज तक फिल्म चर्चाओं में बनी रहती है। बता दें कि इस फिल्म के बाद से सलमान खान बेहद ही पॉपुलर स्टार बन गए थे और लड़कियां उनपर मर मिटती थीं।

चार्मिंग एक्टर रहे हैं सलमान खान

सलमान खान की एक झलक देखने के लिए लड़कियां उतावली हो जाती थीं। सलमान खान के चार्म को देखकर लड़कियां खुद ही खिची चली आती थीं। उनके इसी चार्म को देखकर सोमी अली भी पाकिस्तान से भारत दौड़ी चली आई थीं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता सोमी को सलमान खान की सच्चाई पचा चलने लगी और फिर वह सब कुछ छोड़छाड़कर भारत से चली गईं, लेकिन बता दें कि सोमी यूं ही नहीं गईं बल्कि सलमान खान के सारे दबे हुए राज खोलकर गईं जिसे जानकर लोग हैरान रह गए।

सोमी अली ने खोले सलमान खान के राज

सलमान खान के प्यार और अफेयर के किस्से कम नहीं थे। एक समय था जब सलमान खान संगीता बिजलानी को पसंद करते थे। संगीता से शादी का वादा करके तोड़ने के बाद सलमान खान का दिल सोमी अली पर आया, लेकिन सोमी का रिश्ता भी लंबा नहीं चला। जिस वजह से सोमी का दिल टूट गया और सब कुछ छोड़ छाड़कर भारत से चली गईं, लेकिन सोमी चुप नहीं बैठीं उन्होंने सलमान खान के कई राज खोल दिए।

रिश्ते में रहते हुए किए वन नाइट स्टैंड

सोमी ने खुलासा करते हुए कहा कि सलमान खान जब उन्हें डेट कर रहे थे तब वह वन नाइट स्टैंड करते थे। सोमी ने कहा कि उनके साथ रहते हुए समलान खान ने 8 वन नाइट स्टैंड किए थे। यह सब सोमी को रास नहीं आया और उनके ब्रेकअप की वजह भी बनी।

करते थे फिजिकल अब्यूज

सोमी ने सलमान खान के एक नहीं बल्कि कई पत्ते खोले। उन्होंने कहा कि सलमान खान सिर्फ चीटिंग नहीं बल्कि फिजिकल अब्यूज भी करते थे। वह सलमान खान की इन आदतों से परेशान हो चुकी थीं। वह बस सब कुछ छोड़कर जाना चाहती थीं जिससे वह अपनी खुशहाल जिंदगी जी सकें।

सलमान ऐश्वर्या को करने लगे थे पसंद

सोमी ने यह भी कहा कि उनके ब्रेकअप से पहले उन्हें पता चला था कि सलमान खान का दिल ऐश्वर्या पर आ गया है। जैसे ही सोमी को इस बात की खबर लगी वह बस सलमान खान से दूर जाना चाहती थीं। बता दें कि अभी तक सोमी अली सलमान खान पर कई आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन अभी तक सलमान खान ने इस बारे में कोई सफाई पेश नहीं की है।

इन एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है सलमान खान का नाम

वैसे तो सलमान खान के अफेयर की लिस्ट लंबी है, लेकिन सलमान खान जिन्हें दिल से पसंद करते थे वह थीं संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोमी अली। वहीं वर्तमान की बात करें तो सोर्स के मुताबिक सलमान खान लूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X