ना डाइट.. ना एक्सारसाइज.. पति से दूर होकर एक्ट्रेस ने बनाई फीगर, बोली- जब शौहर....

Saheefa Jabbar

Saheefa Jabbar Weight Loss: पाकिस्तान की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस सहीफा जब्बार ने हाल ही में एक वजन घटाने का बहुत ही बेहतरीन तरीका बता दिया है। जिसको सुनकर अब हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पति दूसरे मुल्क में रहते हैं और इसीलिए कई बार लोग उनसे सवाल करते हैं कि वह अकेले किस तरीके से रहती हैं।

जिम जाने से लगता है डर

सहीफा जब्बार ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैं लोगों को यही कहना चाहती हूं कि मैं घर जाकर नहाती हूं और खाती हूं। फिर सो जाती हूं और सोने में मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगता है।" जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि क्या वह जिम जाती है? तब उन्होंने जवाब दिया कि "नहीं मुझे जिम जाने में बहुत डर लगता है।"

डिप्रेशन और गम खाकर रखा है फिट

सहीफा जब्बार ने बताया कि "मैं जब भी जिम जाने के लिए सोचती हूं तो ट्रेनर को पैसे दे देता हूं। लेकिन फिर दो दिन जा पाती हूं और फिर मेरा जाने का मन नहीं करता।" तब एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि आप फिर खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं? तब उन्होंने बताया कि "मैं गम का खा-खाकर, दुख और डिप्रेशन खाकर खुद को इतना फिट रखा हुआ है।"

पति को लॉन्ग डिस्टेंस पर भेज दो

एक्ट्रेस ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे कई बार लोग यही सवाल करते हैं कि आपने इतना वजन कम कैसे कर लिया? तो मैं बस उनसे यही कहना चाहती हूं कि आप भी अपने पति को लॉन्ग डिस्टेंस पर भेज दो। जब आपको यह पता होता है कि आप ना तो वहां पर जा सकते हो और ना ही पति कनाडा से आपके पास आ सकते हैं तो डिप्रेशन हो ही जाता है।"

शौहर को लेकर कही ये बात

सहीफा जब्बार ने बताया कि "एक तो बड़ा शौहर होता है और जब वह दूर चला जाता है तो महिलाएं यही कहती है कि अच्छा है दूर चला गया। लेकिन जब शौहर बहुत अच्छा होता है और तब भी वह आपसे दूर होता है तो उससे दूर रहना मुश्किल हो जाता है।" लेकिन अब एक्ट्रेस को वजन कम करने के लिए डिप्रेशन का सहारा लेने पर ट्रोल किया जा रहा है।

Read more about: saheefa jabbar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X