पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने आर्यन खान के साथ डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात...

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। भले ही उन्होंने अभी डेब्यू नहीं किया है लेकिन उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। पिछले दिनों आर्यन खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ तस्वीरों की वजह से खबरों में थे। उनकी और सादिया खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे पहले आर्यन खान का नाम नोरा फतेही से जुड़ा था।
सादिया खान और आर्यन खान की तस्वीरें के वायरल होने के कई दिनों के बाद सादिया खान ने अब डेटिंग की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सादिया खान ने कहा कि, न्यू ईयर की शाम वो दुबई में आर्यन खान से मिली थीं। उन्होंने आर्यन खान को एक प्यारा इंसान बताया। यूएई की एक पब्लिकेशन सिटी टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उनकी और डेटिंग की खबरें सिर्फ अफवाह है।
सादिया ने बात करते हुए कहा- 'यह कितनी अजीब बात है कि, बिना पूछा और बिना जाने मेरे और आर्यन के बारे में कहानियां बन गई। खबरों के नाम पर जो हो रहा है, उसकी एक सीमा होनी चाहिए।' सादिया खान ने यह भी कहा कि, तस्वीरें वायरल होने का मतलब यह नहीं है कि हम डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा- 'सिर्फ मैं नहीं, कई और लोगों ने भी फोटोज क्लिक करवाई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला। लेकिन, मेरी तस्वीरें ही वायरल हुई।'
सादिया खान ने आगे कहा- 'मैं इन खबरों को बेसलेस कहूंगी। आर्यन खान एक बहुत ही स्वीट इंसान हैं और उनका नेचर भी काफी अच्छा है। प्लीज हमारे बारे में इस तरह की बातें ना करें।' बता दें कि, इसके पहले आर्यन खान और नोरा फतेही के लिंकअप की खबरें सामने आई थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर आर्यन खान और नोरा फतेही की कॉमन लोगों के साथ एक ही दिन की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसकी वजह से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी।
आर्यन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्होंने शेयर किया है कि उनकी डेब्यू प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी हो गई है और वो शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











