एक HOT 'पाक' एक्ट्रेस.. और डूब जाती अजय देवगन की 'शिवाय'.. देखें PICS

By Neeti

अजय देवगन के प्रवक्ता ने यह बात साफ किया है कि कोई भी पाकिस्तानी कलाकार आने वाली फिल्म 'शिवाय' का हिस्सा नहीं है.. किसी भी तरह से। हम्मम.. बता दें, पाकिस्तानी एक्ट्रेस- मॉडल सब़ा कमर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था।

लेकिन फिर बात नहीं बनी और सब़ा का बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री का सपना धरा का धरा रह गया। वैसे अजय देवगन फिलहाल खुद को खुशनसीब ही मान रहे होंगे। क्योंकि उनके साथ ही रिलीज होने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.. क्योंकि फिल्म में फवाद खान हैं।

अजय देवगन ने कहा- 'सलमान खान से अब तक मेरी दोस्ती है.. क्योंकि....'

shivaay

कोई शक नहीं कि यदि सब़ा शिवाय में होतीं तो शिवाय को बैन करने का मुहिम भी शुरू कर दिया जाता। बहरहाल, फिल्म ऐसी किसी भी झंझट से बाहर है। खैर, सब़ा से पहले भी बॉलीवुड में कई पाकिस्तानी एक्ट्रेसस दिख चुकी हैं।

सब़ा पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टीवी सीरिज 'मैं औरत हूं' से अपने करियर की शुरूआत की थी।

माहिरा खान शाहरूख खान की फिल्म रईस में दिखने वाली हैं। फिल्म जनवरी 2017 में रिलीज होगी।

अगस्त में रिलीज फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख दिखी थीं।

सारा लोरेन मर्डर 3 में दिखी थी और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी थी लेकिन फिर भी अभी उन्हें यहां सेटल करने के लिए कुछ अच्छी फिल्में करनी पड़ेगी।

मावरा होकेन सनम तेरी कसम में दिखी थीं। ना फिल्म ज्यादा चली, ना मावरा किसी को याद हैं।

सजल शेख बॉलीवुड के डेब्यू की तैयारी में हैं। हालांकि अब यह मुश्किल लग रहा है।

सोहाई अली भी पार्थ समथान के साथ एक फिल्म में आने की तैयारी में हैं। हालांकि फिल्म से जुडी़ कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X