जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर ने उड़ाया बॉलीवुड एक्टर्स का मज़ाक

पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा क़मर ने अपनेवायरल वीडियो जिसमें वो बॉलीवुड एक्टर्स का मजाक उड़ा रही हैं उसपर उन्होंने अपनी सफाई दी है।

By Bbc Hindi
सबा
SABA QAMAR/FACBOOK
सबा

पाकिस्तानी एक्टर सबा क़मर ने सलमान ख़ान को छिछोरा कहने के अलावा बॉलीवुड एक्टर्स का एक टॉक शो में मज़ाक उड़ाने को लेकर सफाई दी है.

बीबीसी उर्दू से ख़ास बातचीत में सबा ने कहा, ''बॉलीवुड एक्टर्स का मज़ाक उड़ाने को लेकर जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो पुराना है. वो एक मज़ाकिया टॉक शो था, जिसमें पूछे गए सवालों के जवाब भी उसी शैली में मैंने दिए थे.''

सलमान खान में जादू है: मावरा हुसैन

सबा ने कहा, ''वीडियो में मेरी बातों को सिर्फ़ मज़ाक की तरह लेना चाहिए. 'कॉफी विद करण' में कितने मज़ाक होते हैं. मेरे वीडियो को क्यों उछाला जा रहा है. मैं सभी एक्टर्स का सम्मान करती हूं.''

टॉक शो में क्या बोली थीं सबा?

सबा से 'गुड मॉर्निंग ज़िंदगी' शो में होस्ट ने बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरें दिखाकर उनके साथ काम न करने की वजह पूछी थी. जब सबा के सामने सलमान ख़ान की तस्वीर आई तो वो बोलीं, ''सलमान बहुत छिछोरे हैं और उन्हें डांस करना भी नहीं आता.''

सलमान खान
STR/ AFP
सलमान खान

जानिए इस पुराने वीडियो में सबा ने किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम न करने की क्या वजह बताई?

ऋतिक रोशन: वो दो बच्चों के बाप हैं. वो मेरे मतलब के नहीं हैं.

इमरान हाशमी: मैं नहीं चाहती कि मुझे मुंह का कैंसर हो.

रितेश देशमुख: मैं पाकिस्तान में 'ए ग्रेड' एक्टर हूं. इंडिया में भी सिर्फ़ 'ए ग्रेड' एक्टर्स के साथ काम करूंगी.

रणबीर कपूर: बिलकुल मैं रणबीर के लिए तैयार हूं. लेकिन नहीं, रणबीर का दीपिका के साथ चक्कर था इसलिए रणबीर को भी नहीं.

बता दें कि सबा की इरफ़ान ख़ान के साथ जल्द ही फ़िल्म 'हिंदी मीडियम' रिलीज होने वाली है.

इस लड़की ने तोड़ा सलमान खान का रिकॉर्ड

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X