..................... पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फहानी ने पहली बार अपने प्राइवेट वीडियो पर की बात।Pakistani Actress rida isfahani first time talk about her old private video leak - Hindi Filmibeat

MMS वीडियो पर बोलीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस- मंगेतर ने सगाई के बाद ऐसी हरकत की,मेरे साथ खिलवाड़

Rida Isfahani

पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक बार फिर से उनका एमएमएस वीडियो चर्चा में है। इसका खुलासा खुद रिदा इस्फहानी ने कॅामेडियन नादिर अली के पॉडकास्ट में खुलासा किया है। रिदा ने बताया है कि उनके मंगेतर ने ही उनका प्राइवेट वीडियो लीक किया था।

रिदा ने कहा कि उनके मंगेतर के कारण उनकी इज्जत सरेआम सामने आयी थी। याद दिला दें कि रिदा का यह प्राइवेट वीडियो साल 2016 में रिलीज हुआ था।अपने इस पुराने वीडियो को लेकर रिदा ने कहा कि इस वीडियो के लीक होने के बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया था। तब मैं चुप रही थी, क्योंकि मेरे भरोसे के साथ खिलवाड़ हुआ। वह आगे कहती हैं कि विश्वास के साथ खिलवाड़ इंसानियत के खत्म होने जैसा है। जब मुझे प्रपोज किया गया तो मैंने हां कह दी। मैं वन वुमैन मैन टाइम की महिला हूं।

मैं जिससे प्यार करती हूं, ऐसे शख्स के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं। मेरे माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। मैंने फिर शादी के लिए उन्हें राजी किया। हमारी सगाई हुई और 3 महीने बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। रिदा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उस वक्त मैं यूएस में थी। लोगों ने मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की गुजारिश की। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि मुझे पता था कि यह किसका किया कराया है। किसकी करनी है।

जो भी हुआ उसे पूरी जिंदगी मुझे बर्दाश्त करना है। इसके साथ मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मुझे क्रब में भी इसे लेकर जाना है। इसी के साथ मुझे आगे तक जीना है। मैं उस हादसे के बाद टूट चुकी थी। मैं अपने प्यार करने वालों के सामने शर्मिंदा हो गई। उसने बहुत बुरा किया। आपको बता दें कि इस वीडियो में रिदा के कई अंतरंग पलों के साथ कई सारे प्राइवेट मोमेंट मौजूद थे।वैसे रिदा काफी लोकप्रिय हैं। अपने ग्लैमर लुक को लेकर वह पाकिस्तानी फैंस के बीच छाई रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X