"सलमान खान बच्चों को बिगाड़ रहे हैं....CRIME करना सिखा रहे हैं!"
सलमान खान के आस पास दो ही तरह के लोग हैं। एक जो उनके बिना रह नहीं सकते और दूसरे जो उनका बात किए बिना रह नहीं सकते। तो पाकिस्तान में ऐसी ही एक और मोहतरमा जो सलमान खान को क्राइम का ज़िम्मेदार मानती हैं।
सोशल मीडिया या फिर यूं कहे कि मीडिया की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि यहां पर कोई भी कुछ भी कह कर चला जाता है। ऐसी ऐसी बातें जिन्हें 10 साल बाद आप खुद ही सुनें तो शर्मिंदा हो जाएं। अब ऐसी ही एक बात बोली है पाकिस्तान की एक मोहतरमा।
पेशे से ये पाकिस्तान में कलाकार हैं - एक्ट्रेस। और इनका मानना है कि इनके देश में जो कुछ भी माहौल बिगड़ रहा है वो दो ही चीज़ों की वजह से है - पहला बॉलीवुड फिल्में और दूसरा सलमान खान।

रबी पीरज़ादा नाम की ये महिला पाकिस्तान में एक्टर हैं। इनकी मानें तो सलमान खान की फिल्मों में फूहड़ता और अल्हड़ तरीके से ही सही पर क्राइम तो दिखता है। लेकिन चूंकि सलमान कर रहे हैं तो बात खत्म।
पीरज़ादा की मानें तो ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से सलमान खान उनके देश के बच्चों को बिगाड़ रहे हैं। एक वक्त था जब लाहौर कला प्रेमियो का गढ़ हुआ करता था लेकिन आज वहां बस सलमान के गाने बज जाते हैं। बॉलीवुड ने पाकिस्तान को बिगाड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











