..................... 'कंगना रनौत को थप्पड़ मारना चाहती हूं'- पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कही ये बात Pakistani Actress Nausheen Shah wants to slap Kangana Ranaur for her statements against country - Hindi Filmibeat

'कंगना रनौत को थप्पड़ मारना चाहती हूं'- पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कही ये बात, कारण जानकर..

kangana ranaut

अभिनेत्रा कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी को लेकर मशहूर हैं और ऐसे में कितने लोग उनसे खुन्नस लिए बैठे हैं इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस भड़कती हुई नजर आ रही है।

इस पाक एक्ट्रेस का कहना है कि वो एक बार कंगना से मिलना चाहती है और एक थप्पड़ लगाना चाहती है। इसके बाद वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और दोनों देशों के लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम नौशीन शाह है और वो इस दौरान एक टाक शो का हिस्सा थीं।

उन्होने कहा है, ''जिस तरह से वह मेरे देश और पाकिस्तानी सेना के बारे में बहुत सारी बकवास कहती है, मैं उसके साहस को सलाम करता हूं। वह कुछ नहीं जानती लेकिन किसी और के देश के बारे में बात करती है।'

अपने देश और अपने अभिनय और निर्देशन पर ध्यान दें, अपने विवादों और एक्स बॉयफ्रेंड्स और न जाने क्या-क्या पर ध्यान दें। कभी मिली तो उसको थप्पड़ मारूंगी।'' नौशीन शाह का ये बयान धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और देखना ये है कि कंगना रनौत इसपर किस तरह का रिएक्शन देती हैं।

हालांकि इसके अलावा भी कंगना रनौत को लेकर नौशीन ने काफी कुछ कहा था। हम कंगना रनौत के काम के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह 36 साल की हो चुकी है और अब उनकी आने वाली फिल्म इमरजेंसी के लिए भी वह काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उन्हें किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। कंगना रनौत के साथ-साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपडे भी इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे।

यहां तक की कंगना रनौत को तेजस और चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्मों में भी देखा जाएगा। वो अपने प्रोजेक्ट्स के लिए काफी मेहनत करती हैं लेकिन लंबे समय से कोई हिट उनको नहीं मिली है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X