पाकिस्तानियों के चहेते बनते जा रहे हैं Diljit Dosanjh, एक्ट्रेस ने कहा- 'बढ़िया फैसला किया, वो डरपोक नहीं'

Nadia Khan

Pakistani Actress Nadia Khan Praises Diljit Dosanjh: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी होस्ट नादिया खान ने हाल ही में पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 के मेकर्स और एक्टर दिलजीत दोसांझ की तारीफ की है। दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आने वाली हैं, जिसको लेकर भारत में विरोध हो रहा है।

बता दें कि ये विवाद पहलगाम आतंकी हमले के बाद और बढ़ गया, जिसमें कई लोगों की जान गई थी। ऐसे में दिलजीत को हानिया आमिर के साथ काम करने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

"किसी से डरते नहीं हैं"

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नादिया खान कहती नजर आ रही हैं- "फिल्म 27 तारीख को रिलीज हो रही है और इसमें पाकिस्तान की हानिया आमिर हैं। जो करना है कर लो। सारे प्रोड्यूसर और एक्टर सिख हैं और वो किसी से डरते नहीं हैं। बहुत ही बढ़िया फैसला लिया गया है।"

नादिया ने कहा कि फिल्म की टीम ने बड़ी चालाकी से चुपचाप काम किया। सबको लगा कि हानिया को फिल्म से हटा दिया गया है क्योंकि दिलजीत भी पूरे वक्त चुप रहे। लेकिन जब ट्रेलर आया, तो सबको हैरानी हुई कि हानिया फिल्म में पूरी तरह से शामिल हैं।

उन्होंने ये भी कहा- "दिलजीत इस वक्त भारत के सबसे बड़े स्टार हैं। भले ही कुछ लोग उन्हें गद्दार कह रहे हों और विरोध कर रहे हों, लेकिन वो डरने वालों में से नहीं हैं। वो हर नतीजे को झेलने के लिए तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म पाकिस्तान में भी जरूर रिलीज होगी।"

दिलजीत पर उठे सवाल

जैसे ही दिलजीत ने फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने उन्हें 'इनसेंसिटिव' और 'शर्मनाक' तक कह डाला।

AICWA की सख्त मांग

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने दिलजीत के सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है। साथ ही उनके सभी शोज और कॉन्सर्ट्स पर बैन लगाने की अपील की है। AICWA ने यह भी कहा कि कोई भी सरकारी या प्राइवेट संस्था दिलजीत से कनेक्शन ना रखें और फिल्म की फंडिंग की जांच की जाए।

वहीं, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भारत सरकार से अपील की है कि दिलजीत और फिल्म के मेकर्स को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने यह तक कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके पासपोर्ट रद्द कर देने चाहिए और उनकी नागरिकता भी खत्म की जानी चाहिए।

मेकर्स ने दी सफाई

इन विवादों के बीच, 24 जून को फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा- "हम यह साफ करना चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग उन हालातों से पहले हो चुकी थी जो अब देश में बने हुए हैं। किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को आतंकी हमले के बाद साइन नहीं किया गया है।"

मेकर्स ने यह भी कहा कि वो जनता की भावनाओं की इज्जत करते हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि भारत में फिल्म या उसका कोई प्रमोशन तब तक नहीं किया जाएगा जब तक माहौल अनुकूल न हो।

भारत में नहीं होगी रिलीज

अब यह साफ हो गया है कि 'सरदार जी 3' की रिलीज 27 जून 2025 को सिर्फ भारत के बाहर ही होगी। भारत में इसे फिलहाल रिलीज नहीं किया जाएगा।

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X