पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Kangana Ranaut को बताया चुहिया, खुलेआम दी मारने की धमकी कहा- 'मेरा एक मुक्का काफी है'

Pakistani Actress on Kangana Ranaut: भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में काफी तबाही मची थी। दोनों देशों की सीमाओं पर काफी दिनों तक तनाव बना रहा। लेकिन ये तनाव सिर्फ सीमा तक ही सीमित नहीं रह गया बल्कि सेलेब्रिटी के बीच भी जुबानी जंग का एक कारण बन गया।
भारत पाक के बीच जुबानी जंग
भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तो युद्ध विराम लगा हुआ है लेकिन दोनों देशों के सेलेब्स के बीच जुबानी जंग अभी जारी है। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है और उसमें कंगना रनौत को खरी-खोटी सुनाई है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कंगना रनौत को दी धमकी
पाकिस्तान एक्ट्रेस मिशी खान का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कंगना को चुहिया कहती दिख रही हैं। मिशी खान ने इस वीडियो में कहा कि 'पाकिस्तान के लिए बोलना और पाकिस्तान के लोगों को बुरा बोलना... तुम्हें महंगा तो पड़ गया है। आइंदा बोलने से पहले सोचा करो कि हम लोग हैं यहां पाकिस्तान को डिफेंड करने के लिए और पाकिस्तान के लोगों को डिफेंड करने के लिए।'
कंगना रनौत को बुलाया चुहिया
मिशी खान यहीं नहीं रुकती और आगे कहती हैं- 'तुम खुद क्या हो... अपने गिरेबान में खुद झांक कर देखो। आइंदा पाकिस्तान के लिए बुरा बोला तो... या पाकिस्तान के लोगों के लिए तो... टिकट कटाकर आउंगी और तुम्हें पीटूंगी। या फिर ऐसा करते हैं ना कि मैच की तरह मिडल ग्राउंड रख लेते हैं। मेरा चैलेंज है तुमको... दुबई रखलो या लंदन रखलो... एक ही मुक्का मेरा, तुम्हें बहुत पड़ेगा। ठीक है ना चुहिया।'
मिशी खान रहती हैं खबरों में
आपको बता दें, मिशी खान पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और वो भारत के लिए कई बार जहर उगलती हुई नजर आती हैं। यही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद वो पाकिस्तान के कई सेलेब्स को भी लताड़ चुकी हैं, क्योंकि उन्होंने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।


Click it and Unblock the Notifications