पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Jaya Bachchan को कहा बदतमीज और लीचड़, बोलीं- 'अमिताभ भी उनके साथ रहकर, वैसे ही...'

Jaya Bachchan

Pakistani Actress On Jaya Bachchan Behaviour: जया बच्चन ने हाल ही में कुछ ऐसा बर्ताव किया, जिसे देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए। जया बच्चन वैसे तो अपने गु्स्से के लिए काफी बदनाम है और हाल ही में उन्होंने अपने गुस्से का एक और मंजर लोगों को दिखा दिया। जिस वजह से वो अपने देश में तो ट्रोल हो रही हैं, पाकिस्तान में भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जया बच्चन को आया गुस्सा

जया बच्चन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो एक शख्स को धक्का देती नजर आ रही हैं। दरअसल, बीते दिन कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर पार्टी के मेंबर इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान जया बच्चन किसी से बातचीत कर रही थीं, तभी अचानक एक शख्स बिना परमिशन के उनके पास आकर सेल्फी लेने लगा। यह देखकर जया बच्चन को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया और उन्होंने उस शख्स को जोर से धक्का दे दिया।

लोग कर रहे ट्रोल

धक्का देने के बाद गुस्से में जया ने कहा, "ये क्या कर रहे हैं आप?" लेकिन हैरानी की बात यह रही कि डांट खाने के बावजूद वह शख्स मुस्कुराता रहा। इस पूरे वाकये को देख बाकी सांसद भी वहां जुट गए और माहौल थोड़ा गरमा गया। जया बच्चन को इस रवैये के कारण काफी ट्रोल किया गया और पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तो अपने वीडियो में उन्हें खूब बुरा-भला बोला।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया ट्रोल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशा खान ने जया बच्चन के बर्ताव पर हैरानी जताते हुए कहा कि 'पूरी दुनिया में जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री है, उसमें से सबसे बदतमीज, रूखी और लीचड़ किस्म की कोई सेलिब्रिटी है- वो है जया भादुड़ी। पता नहीं इनके साथ क्या है? इन्हें तो शुक्रिया अदा करना चाहिए कि कोई इनके साथ तस्वीर खिंचवा रहा है। इन्होंने उस आदमी को इतना जोर से धक्का मारा है। आप आराम से कह देतीं कि भाई आप साइड में हो जाएं। ये इवेंट्स में भी हमेशा गुस्से में ही नजर आती हैं। पहले जितनी अच्छी थी अब उतनी ही... पता नहीं अमिताभ बच्चन ने क्या देखा? वो भी इस लीचड़ के साथ रहकर लीचड़ हो गया। फैंस को ऐसे लोगों के साथ फोटो खिंचवानी ही नहीं चाहिए।'

मिशा खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X