पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा, वो खुद तय करेंगी उनको शाहरुख खान के साथ कब काम करना है
पाकिस्तानी एक्ट्रेस एक बार फिर से चर्चा में चल रही है और इस बार उन्होंने शाहरुख खान के लिए कुछ ऐसा बोला है जिसको सुनकर शायद शाहरुख खान भी हंस पड़ेंगें। बता दें कि मीरा का कहना है कि शाहरुख खान स्टार होंगे पर वो जब चाहेंगी तब उनके साथ काम करेंगीं। शाहरुख खान इतने बड़े सुपरस्टार है और शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस होगी जो उनके साथ काम नाम करना चाहती हो और हर मुमकिन कोशिश करती हो कि उनके साथ एक बार काम करने का मौका मिल जाए। ऐसे मे मीरा का ये बयान काफी ज्यादा हास्यास्पद है।
मीरा हमेशा से अपने उल्टे सीधे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं और हंसी की पात्र बनती है। गौरतलब है कि इसके पहले भी उनके कई ऐसे बयान सामने आ चुके है जो कि काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर छाए रहे थे।

मीरा ने एक रिपोर्टर के सवाल पर जवाब दिया था कि वो अपने आपको काफी ज्यादा महत्व देती है और अपनी कीमत किसी से कम नहीं आंकती है..ये मैं ही फैसला करुंगी कि मुझे शाहरुख खान के साथ कब काम करना है।
शाहरुख खान भी अगर उनके इस ट्वीट को या बयान को पढेंगे तो वो इनकी हिम्मत और कॉंफिडेंस की जरूर तारीफ करेंगें। शाहरुख खान इस समय फिल्म जीरो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें हैं और काफी मेहनत कर रहे है। किंग खान की इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी थिरकते हुए नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications