'सनम तेरी कसम 2' का सपना हुआ चूर चूर, पाक एक्ट्रेस Mawra Hocane का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में बैन!

mowra hocane sanam teri kasa

Mawra Hocane Instagram Account Ban in India- पाकिस्तान के सारे सेलेब्स को इंडिया में बैन करने के साथ साथ उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन कर दिया गया है। अब एक एक करने लगभग सभी पाकिस्तानी सितारों को इंस्टाग्राम से बैन कर दिया गया है।

ऐसे में सभी की पसंदीदा अभिनेत्री मावरा होकेन को भी इसका शिकार होना पड़ा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) फेम अभिनेत्री की जिनको हाल ही में काफी पसंद इसलिए किया गया था क्योंकि सनम तेरी कसम फिर से रिलीज हुई थी और इसका पार्ट 2 बनाने को लेकर चर्चा हो रही थी।

मावरा पाकिस्तानी हैं और इस फिल्म के लिए इंडिया आईं थी। उस वक्त तो ये फिल्म नहीं चली थी लेकिन हाल ही में रिलीज होकर इसने कमाल कर दिया था। अब खबरें हैं कि मावरा इंस्टाग्राम भी बंद कर दिया गया है। लोग इंडिया में अब उनके पोस्ट नहीं देख सकते।

पहलगाम हमले के बाद लिया फैसला

हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा जो हमला मासूम सैलानियों पर किया गया था इससे पूरा देश दुखी है। आतंकियों ने इस दौरान 26-28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के बाद भारत सरकार ने कई अहम फैसले लिए और पाकिस्तानी ड्रामा को भी इंडिया में दिखाने पर रोक लगा थी।

ऐसे में पाक को आर्थिक रूप से झटका लगेगा और इंडिया में आकर उनके कलाकार काम भी नहीं कर पाएंगे। कई बार शांति की बात करते भी पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से लोग भी काफी आक्रोशित हैं।

अब नहीं बन पाएगी सनम तेरी कसम 2

मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे को लेकर चर्चा थी कि दोनों काफी जल्दी सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा होंगे। अब इस बैन के बाद ये फिल्म महजों सपनों में ही संभव है। इस फिल्म को मिले प्यार के बाद मेकर्स ने इसकी स्क्रिप्ट पर काम करना शुरु किया था। अब देखने वाली बात होगी कि आगे चलकर ये मामला कहां शांत होगा।

More from Filmibeat

Read more about: sanam teri kasam mawra hocane
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X