भारत के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद बुरी फंसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, चेहरा दिखाने लायक नहीं छोड़ा, हाथ आया कटोरा

Sanam Teri Kasam 2 Update: जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरा देश सदमे में था। इस हमले में 26 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया गया। जवाबी कार्रवाई के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। लेकिन इन सबके बीच भारत और पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बीच भी एक जंग शुरू हो गई।
ऑपरेशन सिंदूर का फिल्मों पर असर
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया जिसका नाम था 'ऑपरेशन सिंदूर'। इस ऑपरेशन में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया गया। इस हमले और ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल और ज्यादा स्ट्रेसफुल हो गया। इसका असर अब फिल्मों पर भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
मावरा होकेन को फिल्म से निकाला
साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म "सनम तेरी कसम" के सीक्वल की ऐलान हो चुका है। लेकिन इस बार फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को नहीं लिया जाएगा। फिल्ममेकर्स ने साफ कहा है कि उन्होंने मावरा को हटाने का फैसला उनके भारत विरोधी बयानों और आतंकवादी हमले पर चुप्पी के कारण लिया है।
मेकर्स का बयान
"सनम तेरी कसम" के मेकर्स ने बयान में कहा है, "किसी भी राष्ट्र, राज्य या लोगों के खिलाफ किसी भी तरह के आतंकवाद की साफ तौर से निंदा की जानी चाहिए। इस मामले में और भी निराशाजनक बात यह है कि भारत में काम करने वाले कुछ एक्टर्स की चुप्पी या इससे भी बदतर बयानबाजी, जिन्हें अपार प्यार, सम्मान और मौका मिला, फिर भी वे भारत के खिलाफ इस तरह के आतंकी कृत्यों की निंदा करने में विफल रहे। असल में, कुछ लोग तो आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के सही कदमों को ट्रोल करने तक चले गए हैं। इसके मद्देनजर, हम अपनी सरकार के साथ खड़े हैं और उसके फैसले का पूरा समर्थन करते हैं। देश सबसे पहले आता है और हमेशा आएगा। जय हिंद।"
अबीर गुलाल को भी किया गया बैन
आपको बता दें यह ऐलान पाकिस्तानी हस्तियों के खिलाफ उनके ऑनलाइन रिएक्शन के बाद की गई, जिसमें मावरा होकेन भी शामिल हैं, जिन्होंने साल 2016 में 'सनम तेरी कसम' में लीड रोल निभाया था। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सबसे पहले फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' पर बैन लगाया, जिसे 9 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन इसे भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया। भारत में फिल्म फेडरेशन ने फिल्म की रिलीज का खुलकर विरोध किया।
हर्षवर्धन राणे ने भी फिल्म में काम करने से किया मना
'सनम तेरी कसम' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के साथ काम करने वाले एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी मावरा के साथ ही सीक्वल में काम करने से इनकार कर दिया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पर मावरा के कमेंट को बुरा-भला कहा। साथ ही यह भी ऐलान किया कि अगर फिल्म मावरा के साथ बनाई जाएगी तो वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे।
पिछली कास्ट के साथ नहीं करेंगे काम
सनम तेरी कसम 2 में काम करने से इनकार करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा- "हालांकि मैं इस एक्सपीरिएंस के लिए आभारी हूं, लेकिन जैसी स्थिति इन दिनों है और मेरे देश के बारे में किए गए बुरे कमेंट्स को पढ़ने के बाद, मैंने 'सनम तेरी कसम' पार्ट 2 का हिस्सा बनने से इनकार करने का फैसला किया है। अगर पिछली कास्ट के साथ ही काम करने की कोई संभावना है, तो मैं इस फिल्म का पार्ट नहीं बन सकता।"
2016 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मावरा ने साल 2016 में 'सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनुराग सिन्हा, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा और सुदेश बेरी भी हैं। इसे कुछ महीने पहले फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म की री-रिलीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद ही इसके पार्ट 2 का ऐलान किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











