#Phantom को पाकिस्तानी हीरोइन का सपोर्ट, भारत भेज देने की डिमांड!
[बॉलीवुड समाचार] सैफ अली खान और कैटरीना कैफ स्टारर कबीर खान की फिल्म फैंटम पर जमकर ज़हर उगलने के बाद फैसल कुरैशी को पाकिस्तानियों ने ही जमकर खरी खोटी सुनाई। लेकिन फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बार इन विवादों के बीच फंसी रणबीर कपूर की फैन पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन। मावरा ने पाक में फैंटम के बैन को गलत बताते हुए फिल्म का सपोर्ट किया।

अपनी ट्वीट में मावरा ने कहा कि फैंटम आतंकवाद के खिलाफ है। एक आतंकवादी का किसी देश से कोई नाता नहीं हो सकता है। एक आतंकवादी सिर्फ एक आतंकवादी ही होता है। बस ये पढ़ते ही कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ मावरा पर भड़क गए। इतना ही नहीं उन्हें बैन करने और भारत भेजने तक की मांग कर डाली गई।
[SHOCK...फैंटम से नहीं कबीर खान के झूठ से हुई पाकिस्तान को दिक्कत]
पाकिस्तान के मशहूर एक्टर शान शाहिद ने मावरा पर निशाना कसते हुए फिल्म को सपोर्ट करने के लिए उन पर बैन की मांग कर डाली। विवाद बढ़ता देख मावरा ने सभी ट्वीट्स डिलीट कर दिए। मावरा हाल ही में रणबीर कपूर के नाम एक वीडियो पोस्ट करने के बाद चर्चा में आई थीं।
[...तो इसलिए पाकिस्तान को इतनी पसंद आ रही है बजरंगी भाईजान!]


Click it and Unblock the Notifications



