बॉलीवुड फिल्म में Mahira Khan का पत्ता कटा, दुखी मन से पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन, कहा- 'भगवान कसम..'

Mahira Khan

Mahira Khan Video: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंक हमले के बाद देश भर में आक्रोश था। इस हमले की निंदा विश्व भर में हुई और इस हमले के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है।

माहिरा को रईस से रिमूव किया

इस हमले के बाद बॉलीवुड में पाकिस्तानी आर्टिस्ट को पूरी तरह से बैन कर दिया गया। पहलगाम हमले के बाद फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन हमले के बाद उनकी फिल्म को बैन कर दिया गया और फिर बॉलीवुड में धीरे-धीरे सभी पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन कर दिया गया। यही नहीं, जिन बॉलीवुड फिल्मों में पाकिस्तानी एक्टर्स नजर आए थे, उनमें पाकिस्तानी एक्टर्स को रिमूव कर दिया गया।

माहिरा का रिएक्शन आया सामने

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान साल 2017 में बॉलीवुड फिल्म रईस में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। लेकिन पहलगाम हमले के बाद उन्हें इस फिल्म के पोस्टर और गाने से निकाल दिया गया और इसके बाद अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

माहिरा का वीडियो हुआ वायरल

माहिरा खान की हाल ही में एक फिल्म आने वाली है और इसी की प्रमोशन में पाकिस्तानी एक्ट्रेस लगी हुई हैं। इस बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड फिल्म रईस से उनकी फोटो निकाले जाने पर अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं।

'मुझे जरा भी बुरा नहीं लगा'

माहिरा खान से जब इंटरव्यूवर ने पूछा कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म से हटाया गया तो क्या उन्हें बुरा लगा? तो इस पर माहिरा ने कहा कि उन्हें जरा भी बुरा नहीं लगा। उन्होंने कहा- 'मुझे जरा भी बुरा नहीं लगा। मैं भगवान की कसम खाती हूं, मुझे एक सैकेंड के लिए भी बुरा नहीं लगा। ये बहुत छोटी सी बात है और बहुत सिली चीज है। मुझे ऐसा लगता है... मुझे नहीं बुरा लगा।' इस रिएक्शन में माहिरा की उदासी साफ झलक रही थी।

More from Filmibeat

Read more about: mahira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X