पाक एक्ट्रेस माहिरा खान ने पहलगाम पर किया पोस्ट फिर कर दिया डिलीट, लोग बोले- दिखावा करती हैं..

Mahira Khan deleted her post on Pahalgam- कश्मीर में हुए पहलगाम अटैक को लेकर एक साथ सभी लोगों ने आवाज उठाई थी और इस वक्त पाकिस्तानी कलाकार भी खबरों का हिस्सा हैं। इस हमले के बाद पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने एक पोस्ट किया था और इस हमले की कड़ी से कड़ी निंदा की थी।
लेकिन अब वो बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। इसका कारण महज इतना है कि उन्होने एक पोस्ट करने के बाद उनको डिलीट कर दिया था। बता दें कि पाकिस्तानी अदाकारा महिरा खान पहलगाम में एक पोस्ट करते हुए लिखा था,
"दुनिया में कहीं भी, किसी तरह से हिंसा केवल बुजदिलाना काम है। पहलगाम में हमले से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं.. #पहलगामटैक।" इसके बाद लोगों ने पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बातें की थीं।
क्यों डिलीट किया पोस्ट
माहिरा खान ने स्टोरी नहीं लगाई थी बल्कि एक पोस्ट किया था। उनके अलावा कई पाकिस्तानी सितारे हैं जो कि सामने आए थे और पोस्ट करते हुए पहलगाम पर अपना दुख जाहिर किया था। लेकिन माहिरा खान ने पहलगाम पर पोस्ट करते हुए इसको डिलीट कर दिया था। इसके बाद उनको ट्रोल कर रहे हैं।
इसका एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के सारे बॉर्डर इंडिया ने बंद कर दिए हैं और सिंधु नदी के पानी पर भी रोक लगा दी है। इसके बाद पाकिस्तानी काफी बौखलाया है। हो सकता है कि माहिरा ने लगातार बढ़ रहे इस तनाव के बीच ये फैसला लिया हो।
क्या बोले लोग
माहिरा खान के इस पोस्ट के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''यही तो है घटिया लोगों की घटिया मानसिकता, यह सिर्फ दिखावा करते हैं और कुछ नहीं यह घटिया लोग मुंह में राम बगल में चाकू रखते हैं।'' एक ने लिखा, ''आतंकवादी में हिम्मत यहीं से आती है।'' एक ने लिखा, ''हमें पाकिस्तान का ना दुख चाहिए ना सुख चाहिए इनको बर्बाद करना हमारा मकसद है यह मन में रहना चाहिए।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











