भीड़ का सहारा लेकर लोगों ने Mahira Khan को छुआ, गार्ड ने तो दबा ही डाला, को-एक्टर ने बचाई इज्जत वरना...

Pakistani Actress Mahira Khan Video: पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, जो बॉलीवुड फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकी हैं, इन दिनों अपनी नई फिल्म 'लव गुरु' के प्रमोशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान भीड़ में फंसी हुई नजर आ रही हैं।
माहिरा खान को हुई दिक्कत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिरा खान अपनी फिल्म के लीड एक्टर हुमायूं सईद के साथ लंदन के इलफोर्ड एरिया में एक इंडो-पाक सुपरमार्केट में प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। लेकिन इवेंट में दर्शकों की इतनी बड़ी संख्या पहुंची कि वहां मौजूद सिक्योरिटी भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाई। कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी बैरियर्स तक टूट गए और इस वजह से माहिरा को भीड़ से निकालना मुश्किल हो गया।
भीड़ ने की बदतमीजी
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिरा अपने को-एक्टर हुमायूं के साथ भीड़ से निकलने की कोशिश कर रही हैं और हुमायूं लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भीड़ में कुछ लोगों ने माहिरा के साथ बदतमीजी भी की, जिससे एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल हो गईं।
सिक्योरिटी गार्ड ने कसकर पकड़ा
वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड माहिरा को भीड़ से बचाने के लिए कसकर पकड़ता हुआ दिखता है, लेकिन यही बात माहिरा को अनकंफर्टेबल भी कर देती है। उनके चेहरे पर परेशानी और नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। वहीं, फैंस उनकी एक झलक और सेल्फी के लिए बेकाबू हो रहे हैं।
भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स का बैन
गौरतलब है कि माहिरा खान ने साल 2017 में फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन भारत में हुए पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगने के चलते माहिरा का बॉलीवुड करियर वहीं रुक गया। हाल ही में, जब उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना की, तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और विरोध का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











