इस बार करोड़पति बिजनेसमैन की दुल्हन बनी माहिरा खान, जानिए कौन थे पहले शौहर

Mahira Khan First Husband: पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री कहीं जाने वाली माहिरा खान हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड में उन्होंने शाहरुख खान के साथ में डेब्यू किया और काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली थी। लेकिन अब माहिरा खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल माहिरा खान ने रविवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सलीम करीम के साथ में निकाह किया। जिसका वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। माहिरा खान शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है।
5 साल तक माहिरा और सलीम ने किया एक दूसरे को डेट
दरअसल आपको बता दें कि 38 साल की माहिरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सलीम करीम के साथ में निकाह किया। दोनों काफी 5 साल के लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी की खबरें भी सुर्खियों में थी। अब फाइनली माहिरा खान ने अपना पार्टनर चुन लिया है और फैंस को भी खुश कर दिया है।
माहिरा खान की शादी का वीडियो हो रहा वायरल
माहिरा खान की शादी का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही है। एक्ट्रेस को दुल्हन के जोड़े में देखकर सलीम करीम के आंसू छलक उठते हैं। वह खुद को रोक नहीं पाते और इमोशनल हो जाते हैं। इसके बाद माहिरा खान जब उनके पास आती है तो सलीम करीम उनका घूंघट हटाकर उनके माथे और गाल पर किस भी कर देते हैं। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।
सलीम करीम है मशहूर एंटरप्रेन्योर
अगर हम माहिरा खान के दूसरे पति की बात करें तो आपको बता दें कि सलीम करीम एक मशहूर बिजनेसमैन है। दरअसल सलीम करीम पाकिस्तानी स्टार्टअप सिम्पैसा के सीईओ है। लेकिन वह एक एंटरप्रेन्योर होने के साथ ही साथ एक मशहूर डीजे भी है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है।
माहिरा का पहली शादी से है एक बेटा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म 'रईस' से मशहूर सुपरस्टार और बॉलीवुड की किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ में धमाकेदार डेब्यू करने वाली माहिरा खान ने साल 2007 में अली अस्करी के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। उन दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अजलान है। एक्ट्रेस एक सिंगल मदर हैं।
कौन हैं माहिरा खान के पहले पति?
अगर हम माहिरा खान के पहले पति के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका नाम अली अस्करी है। दोनों की मुलाकात लॉस एंजेलिस में हुई परिवार के खिलाफ जाकर 2007 में शादी रचाई। बता दे कि अली पेशे से एक एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। एक्ट्रेस ने 23 साल की उम्र में शादी की और 24 की उम्र में एक बेटे को जन्म दिया।


Click it and Unblock the Notifications