9 साल की उम्र में हाफिज-ए-कुरान बन गईं थीं मशहूर एक्ट्रेस, आज खूबसूरती पर फिदा हैं करोड़ों लोग

Actress Quran

Actress Quran Hifz: इंडिया में इस वक्त पाकिस्तानी ड्रामे काफी देखे जा रहे हैं। यही कारण है कि पाक अभिनेत्रियों की फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ रही है। क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जिसने ना सिर्फ अच्छे से पढ़ाई की है बल्कि हाफिज-ए-कुरान भी है।

जी हां, खबरें हैं कि इस एक्ट्रेस ने महज 9 साल की उम्र में ही कुरान पाक हिफ्ज कर लिया था। अगर आप भी हैरान हो रहें तो आपको बता दें कि ये बात बिल्कुल सही है और एक्ट्रेस का नाम लैबा खान है। ड्रामा सीरियल आस पास से इंडिया में काफी सुर्खियों में आईं लैबा अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं।

9 साल की उम्र में बन गईं हाफिजे कुरान

लैबा खान ने फैंस को हैरान किया है। हाफिजे कुरान बनना आसान नहीं है क्योंकि उसमें पूरी कुरान पाक को याद किया जाता है। जिसको मुंह जुबानी पूरी कुरान याद होती है उसको ही हाफिज कहा जाता है। एक्ट्रेस ने महज 9 साल की उम्र में इस कारनामे को किया था। बता दें कि जब वो 7 साल की थीं को कुरान याद करना शुरु किया था और महज 2 साल में पूरी याद कर ली थी।

लैबा खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन वो इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनकर सामने आएंगी। गौरतलब है कि लैबा खान की फैन फॉलोविंग तगड़ी है और कई मिलियन लोग उनको फॉलो कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर उनकी एक झलक के लिए लोग इंतजार करते हैं। यही कारण है कि एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीरे अपलोड करती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर डालकर आप उनकी दीवानगी का अंदाजा लगा सकते हैं। लैबा को लेकर इस खुलासे के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X