Wedding Photos: पाकिस्तानी हसीना ने पाजंबी गबरू से रचाया दूसरा निकाह, तस्वीरें ऐसी कि हर कोई बोला- माशाल्लाह

Kiran Ashfaque, Hamza Ali Chaudhary

Pakistani Wedding Photos: पाकिस्तानी अभिनेत्री, इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर किरण अशफाक शादी के बंधन में बंध गई हैं। हसीना ना बला सी खूबसूरत शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। किरण अशफाक का एक इंटीमेट सेरेमनी में पंजाब के हमजा अली चौधरी से निकाह हुआ। कपल ने निकाह के लिए मैचिंग व्हाइट आउटफिट पहना था।

बता दें कि इससे पहले किरण ने अभिनेता इमरान अशरफ के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की और इस कपल को एक बच्चे का भी आशीर्वाद मिला। हालांकि, पिछले साल दोनों ने अलग होने का फैसला किया था और तलाक भी ले लिया था।

वेडिंग लुक की बात करें तो किरण ने सेल्फ-एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टे के साथ एक लैसी शीथ डिजाइन सलवार-सूट चुना था, वहीं हमजा ने एक व्हाइट एंड गोल्डल कलर की शेरवानी पहनी थी। किरण ने अपने लुक को मिनिमल मांग टीका और गोल्डन चूड़ियों से कंप्लीट किया था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स से निखारा था।

किरण ने अपने ग्लैमर के लिए कोहल-रिम्ड आईज और पीच लिप्स के साथ डेवी मेकअप का विकल्प चुना था। जहां तक दूल्हे हमजा की बात है, तो उन्होंने एक म्यान वाली पठान शेरवानी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर पर्ल एम्बेलिश्मेंट की गई थी। कुर्ते के कॉलर पर आइवरी कलर के बटनों के साथ गोल्डन डिटेलिंग थी। हमजा ने अपने लुक को आइवरी जूटिस और जेल्ड-बैक हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था।

हमजा अली चौधरी एक कॉर्पोरेट वकील और 'पीपुल्स पार्टी पाकिस्तान' (पीपीपी) के राजनेता हैं। हमजा एक एक्टिव राजनेता होने के साथ-साथ एक क्रिकेटर भी रहे हैं। वह पंजाब से 'पीपीपी' के पॉलिटिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। बता दें कि पाकिस्तान में भी एक पंजाब है, जो बलूचिस्तान के बाद उसका दूसरा सबसे बड़ा प्रांत है।

पिछले साल अपने तलाक के बाद किरण ने खुलासा किया था कि उनके जीवन का सबसे बड़ा अफसोस एक आदमी के लिए खुद को और अपनी पर्सनैलिटी को बदलना है। उन्होंने आगे कहा था कि उन्होंने पहले भी ऐसा किया था और अब उन्हें इसका पछतावा है। एक्ट्रेस ने आगे बताया था कि अब से वह न तो खुद को बदलेंगी और न ही उस आदमी को अपने लिए बदलने के लिए कहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X