शादी के बाद इस एक्ट्रेस को जन्म देने वाली मां ही बन गई सास, भाई के साथ शादी करके पैदा की बच्ची, हुए ऐसे जुल्म!

Javeria Abbasi first marriage story: इस्लाम धर्म में अक्सर महिलाओं की शादी अपने ही रिश्तेदारों के साथ हो जाती है। कजिन भाई-बहन पति-पत्नी बन जाते हैं ऐसा ही एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ हुआ। उस एक्ट्रेस की शादी के बाद खुद उनकी मां ही उनकी सास बन गई।
कजिन के साथ की शादी
हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस जावेरिया अब्बासी की। उनकी पहली शादी उन्हीं के कजिन शमून अब्बासी के साथ 1997 में शादी हुई थी। इस शादी के बाद उनकी खुद की मां, उनकी सास बन गई थीं।
मां बनी सास
एक इंटरव्यू में जावेरिया ने बताया कि जब उनकी खुद की मां जब उनकी सास बनी तो उनका कैसा रवैया था। उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी हुई तो उनकी मां डबल सास बन गई थी क्योंकि वो दुनिया को दिखाना चाहती थी कि मेरी बेटी बहुत ताकतवर है और वो सब कुछ कर सकती है।
मां करवाती थी डबल काम
उन्होंने बताया 'मैं बाहर जाती थी काम करने और फिर में वापस आकर खाना बनाती थी, कपड़े प्रेस करती थी और फिर अगले दिन की तैयारी करती थी। मैं उस वक्त सिर्फ 17 साल की थी और मैं खुद ही सारे काम करती थी, अपना कमरा भी मैंने खुद सेट किया था।'
पहली शादी के बाद तलाक
उन्होंने कहा- 'मैं जिस घर से रुख्सत हुई थी उसी घर में शादी करके वापस आ गई थी।' आपकी जानकारी के लिए बता दें शमून अब्बासी के साथ उनकी एक बेटी है। उनका निकाह 1997 में हुआ था और फिर 13 साल बाद साल 2010 में एक्ट्रेस का पहला पति के साथ में तलाक भी हो गया।
51 साल की उम्र में दूसरी शादी
अब 51 साल की उम्र में जावेरिया अब्बासी ने दूसरी बार निकाह किया है। इस बार उन्होंने निकाह एक बिजनेसमैन के साथ किया है।


Click it and Unblock the Notifications











