51 साल की उम्र में इस हसीना ने रचाई दूसरी शादी, अब दूल्हे राजा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, हुईं वायरल

Javeria Abbasi Second Wedding: पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री जवेरिया अब्बासी ने कुछ वक्त पहले ही 51 साल की उम्र में दूसरी बार शादी की है। इसके चलते वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि खुद एक्ट्रेस ने दूल्हे के साथ में अपनी वेडिंग तस्वीरों को भी शेयर किया है। उनकी यह तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही है।
हालांकि अब हाल ही में नई नवेली दुल्हन जवेरिया अब्बासी ने अपने पति के साथ में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ रोमांटिक तस्वीरें को शेयर किया है। इन तस्वीरों में जवेरिया अब्बासी को लाल जोड़े में सजी-धजी देखा जा सकता है। तो वही उनके पति कुर्ते पजामा में नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों के दौरान साफ देखा जा सकता है की एक्ट्रेस दूल्हे की बाहों में काफी ज्यादा खुश नजर आ रही है। जवेरिया अब्बासी की मिलियन डॉलर की स्माइल से साफ पता चलता है कि वह इस शादी से कितना ज्यादा खुश है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "आप में वह सब कुछ है जिसकी मुझे हमेशा से तलाश रही।"
अब जवेरिया अब्बासी और उनके पति की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट करते हुए और इस जोड़ी को प्यार देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि माशाल्लाह, एक दूसरा यूजर लिखता है कि हमेशा ऐसे ही खुश रहो।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब एरिया अब्बासी ने 51 साल की उम्र में तलाक के 14 साल बाद बिजनेसमैन के साथ में दूसरी बार शादी की है। इससे पहले उनकी कजिन शमून अब्बासी के साथ 1997 में शादी हुई थी। साल 2010 में एक्ट्रेस का पहला पति के साथ में तलाक भी हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











