तलाक के 15 सालों बाद 51 की एक्ट्रेस ने रचाया निकाह, दुल्हनिया का चेहरा देखते ही शौहर ने किया KISS

Javeria Abbasi Wedding: 51 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपनी वेडिंग तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों के दौरान उन्होंने अपने पति की पहचान को छुपाया हुआ था। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने पति का चेहरा भी रिवील कर दिया है।
दरअसल जवेरिया अब्बासी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी वेडिंग की कुछ अनसीन तस्वीरें को शेयर किया है। इस दौरान वह अपने शौहर के साथ में नजर आ रही। उनके पति ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था और दोनों साथ में काफी ज्यादा खुश भी देखे जा सकते हैं। इन तस्वीरों के दौरान दोनों शादी के रस्मो को पूरा करते दिखाई दे रही है।
बाद में इन तस्वीरों में नजर आया कि इस कपल ने निकाहनामे पर साइन किया और अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया। बता दे कि जवेरिया अब्बासी के पति का नाम आदिल हैदर है और वह एक पैशनेट फोटोग्राफर के अलावा एंटरप्रेन्योर भी है। अब दोनों की इस जोड़ी को फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
अपने निकाह के बाद में इस कपल ने केक कटिंग की सेरिमनी भी की थी और इस शादी में जवेरिया अब्बासी की बेटी के अलावा उनके ससुराल वाले भी शामिल हुए थे। हर कोई इस न्यूली मैरिड कपल को बधाई देता और खूब प्यार लुटाता हुआ नजर आ रहा है। तस्वीरों में आदिल अपनी बेगम जवेरिया के माथे पर किस करते हुए भी नजर आए।
जवेरिया और आदिल की इन रोमांटिक तस्वीरें को देखने के बाद में हर कोई उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री की तारीफ कर रहा है। जवेरिया अब्बासी की बात करें तो वह पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री है। उन्हें अभी तक आखिर कब तक और तमन्ना जैसे मशहूर शोज में भी देखा जा चुका है। उनकी पहली शादी 15 साल में टूट गई थी और उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











