तलाक के 14 सालों बाद 51 साल की एक्ट्रेस ने किया दूसरा निकाह, बेटी के ससुराल वाले भी हुए शरीक

Javeria Abbasi Second Wedding At 51: जवेरिया अब्बासी पाकिस्तान की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले जवेरिया अब्बासी की दूसरी शादी की खबरें काफी ज्यादा वायरल हो रही थी। लेकिन अब खुद उन्होंने अपनी दूसरी शादी को कंफर्म कर दिया है।
51 साल की उम्र में जवेरिया अब्बासी ने अपने दूसरे निकाह की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस को मजेंटा कलर का आउटफिट पहने हुए दुल्हन के रूप में देखा जा सकता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि अभिनेत्री ने निकाहनामा पर साइन करते हुए भी दिखाया है। जवेरिया अब्बासी की मुस्कुराहट से आप उनकी खुशी का अंदाजा भी आसानी से लगा पाएंगे।
जवेरिया अब्बासी ने अपने घर पर ही बहुत ही सादगी के साथ में दूसरी शादी रचाई है। उन्हें इन तस्वीरों में शरमाते हुए भी देखा जा सकता है और उन्होंने इस दौरान अपने पति की तस्वीरों को शेयर नहीं किया है। हालांकि कुछ महीने पहले ही जवेरिया अब्बासी ने Geo.tv के साथ बातचीत के दौरान अपनी दूसरी शादी को लेकर चुप्पी थोड़ी थी और इस बात को कबूल किया था।
जवेरिया अब्बासी की इससे पहले उनके कजिन शमून अब्बासी के साथ में 1997 में शादी हो गई थी। लेकिन 2010 में दोनों का तलाक हुआ। एक्ट्रेस की बेटी अंजेला भी एक अभिनेत्री हैं। जवेरिया अब्बासी ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी को उनकी दूसरी शादी से कोई भी परहेज नहीं है।
बेटी के ससुराल वाले भी उनकी इस शादी में शामिल हुए। अगर हम जवेरिया अब्बासी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि अभी तक वह हारा दिल, तमन्ना और आखिर कब तक जैसे शोज में नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
















