पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का आखिरी Voice Note हुआ वायरल, मौत से पहले करती रहीं ये दुआ

Pakistani Actress humera asgar ali

Pakistani Actress Humera Asgar Ali: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था। 32 वर्ष की एक्ट्रेस की मौत की खबर सुन हर कोई हैरान था। बता दें कि हुमैरा असगर कराची में रहती थीं, लेकिन लंबे समय से मकान का किराया ना भर पाने की वजह से मकान मालिक ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी। वहीं जब पुलिस मकान मालिक के साथ हुमैरा असगर के घर पक पहुंची और एक्ट्रेस के घर का दरवाजा तोड़ा गया तब एक्ट्रेस की मौत का खुलासा हुआ।

पोस्टमार्टम में सामने आई सच्चाई
एक्ट्रेस इस हालत में थीं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल था। एक्ट्रेस की लाश पूरी तरह से सड़ चुकी थी। जब पुलिस ने लाश की जांच की और पोस्टमार्टम हुआ तब पता चला की एक्ट्रेस की मौत 9 महीने पहले ही हो चुकी थी। हुमैरा असगर की फोन डीटेल निकालने पर भी यह सामने आया कि उनका फोन आखिरी बार अक्तूबर में ही इस्तेमाल किया गया था। वह सितंबर के बाद से ही किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं हुई थीं।

आखिरी वॉयस नोट वायरल
हुमैरा असगर की मौत को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में हुमैरा असगर का एक वॉयस नोट वायरल हो रहा है। यह वॉयस नोट उनकी मौत के पहले का है। यह वॉयस नोट उन्होंने अपने दोस्त को सितंबर 2024 में भेजा था। एक्ट्रेस के दोस्त फैशन डिजाइनर दुरेशेवर के मुताबिक उन्होंने कहा था कि वह मक्का में हैं। यह जानकर एक्ट्रेस ने उनसे उनके करियर और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने को कहा था। अपने इस आखिरी वॉयस नोट में दिवंगत एक्ट्रेस कहती हैं कि- 'मुझे खेद है कि मैं तुम्हारे कॉल नहीं ले सकी। मैं यात्रा कर रही थी और यहां वहां फंसी हुई थी। फिलहाल मैं खुश हूं तुम मक्का में हो तुम प्लीज मेरे लिए अपनी दोस्त/बहन के लिए बहुत सारी दुआ करना। मेरे करियर के लिए और स्वास्थ्य के लिए। दुआ में मुझे याद रखना।'

सड़ चुकी थी पूरी लाख
आपको बता दें कि एक्ट्रेस के शरीर के ऊपर का मांस पूरी तरह से गायब हो चुका था। हड्डियां छूने पर ही टूटने लगी थीं। शरीर के अंग काले पिंड में बदल गए थे। उनका मस्तिष्क पूरी तरह विघटित हो चुका था, लेकिन शरीर में किसी भी प्रकार का कोई भी प्रैक्चर नहीं था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X