..................... Pakistani actress Humaira Asghar found dead rotten body in apartment in karachi know who is Humaira Asghar - Hindi Filmibeat

Humaira Asghar Death: शेफाली जरीवाला के बाद बुरी तरह सड़ी मिली हुमायरा की डेड बॉडी, 35 साल की हसीना की मौत

Humaira Asghar Death

Pakistani Actress Humaira Asghar Death: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमायरा असगर कराची में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। मंगलवार को पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की। डीआईजी सैयद असद रजा ने इमेजेज से कहा कि अभिनेत्री का शव "फेज-VI में इत्तेहाद कमर्शियल के एक फ्लैट से मिला।"

शेफाली जरीवाला के बाद अब हुमायरा असगर की मौत से भी सनसनी फैल गई है। उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि हुमायरा असगर का शव को मौत कुछ दिनों बाद मिला है। हुमैरा असगर की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। वह 7 साल से अपने फ्लैट में अकेली रह रही थी।

इमेजेज की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि मिलने से करीब दो सप्ताह पहले ही हुमायरा की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस दोपहर करीब 3 बजे घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने सबसे पहले दरवाज़ा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़ा। इसके बाद उन्हें हुमैरा असगर का शव मिला। सबूत इकट्ठा करने के लिए तुरंत पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया।

फिलहाल हुमैरा असगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। nichelifestyle की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर मौत नेचुरल है। हालांकि, जांच चल रही है। हुमैरा असगर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है। डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा, "शरीर बहुत ही बुरी तरह से सड़ चुका है।

हुमैरा असगर एक थिएटर आर्टिस्ट, मॉडल और टेलीविज़न एक्ट्रेस थीं। उन्होंने खुद को "पेंटर और मूर्तिकार" भी बताया था। हुमैरा असगर का इंस्टाग्राम हैंडल @humairaaliofficial नाम से है। इंस्टाग्राम पर उनके 710K फॉलोअर्स थे। वह कई पाकिस्तानी टेलीविज़न शो में नज़र आ चुकी हैं, जिनमें जलेबी, एक था बादशा और दूसरे शो शामिल हैं। वह बेस्ट इमर्जिंग टैलेंट और राइजिंग स्टार कैटेगरी में नेशनल वुमन लीडरशिप अवॉर्ड भी जीत चुकी थीं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X