..................... Pakistani Actress Humaira Asghar Ali Found Dead in Karachi Apartment She Died 9 Months Ago - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Humaira Asghar की नौ महीने से सड़ रही थी बॉडी, परिवार ने भी किया किनारा

Humaira Asghar

Pakistani Humaira Asghar Ali Death: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल और फॉरेंसिक सबूतों के मुताबिक उनकी मौत अक्टूबर 2024 में ही हो चुकी थी, यानी करीब नौ महीने पहले। इस हफ्ते कराची के इत्तेहाद कमर्शियल इलाके में स्थित उनके फ्लैट से उनका सड़ा-गला शव बरामद किया गया।

मकान खाली कराने पहुंचे बेलिफ ने खोला राज

मंगलवार को, किराया ना मिलने की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर एक बेलिफ (अदालती कर्मचारी) फ्लैट खाली कराने पहुंचा। जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने जबरदस्ती दरवाजा तोड़ा और अंदर हुमैरा का शव पाया। शुरुआत में पोस्टमार्टम करने वाली डॉ. सुमैया सैयद ने कहा था कि शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि मौत एक महीने पहले हुई है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामले की सच्चाई सामने आने लगी।

Arab News की रिपोर्ट के अनुसार, हुमैरा का फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया एक्टिविटी और पड़ोसियों की गवाही से साफ हुआ कि वे अक्टूबर 2024 के बाद से किसी के संपर्क में नहीं थीं। उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट 11 सितंबर 2024 की थी। आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 30 सितंबर 2024 को की गई थी। पड़ोसियों ने भी बताया कि उन्होंने सितंबर-अक्टूबर 2024 के बाद से हुमैरा को नहीं देखा। पुलिस उपमहानिरीक्षक सैयद असद रजा ने भी पुष्टि की कि उनका फोन अक्टूबर 2024 में आखिरी बार एक्टिव था और उसी समय उनका लास्ट कॉल भी था।

घर की हालत ने खोले कई राज

जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हुमैरा का शव घर में बहुत समय से पड़ा था। उनके बिजली बिलों का पेमेंट अक्टूबर में बंद हो गया था और बिजली काट दी गई थी। रसोई में रखा खाना खराब हो चुका था, जारों में जंग लग गई थी। पानी के पाइप सूख चुके थे और उनमें भी जंग लग गई थी। घर में मोमबत्ती या कोई लाइटिंग भी नहीं थी। बालकनी का दरवाजा खुला था, जिससे गंध धीरे-धीरे बाहर चली गई और लंबे समय तक किसी को भनक नहीं लगी। पड़ोसी अपार्टमेंट खाली था, जिससे हुमैरा की मौत का पता लगाने में देर हुई। जब फरवरी में उस अपार्टमेंट में लोग लौटे, तब तक गंध पूरी तरह गायब हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम और परिवार का इनकार

डॉ. सुमैया सैयद ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करने के बाद बुधवार को फिर से सीन ऑफ क्राइम का दौरा किया और कुछ सतही नमूने लिए, जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने आगे की जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हुमैरा के परिवार ने शव लेने से मना कर दिया है। अभी यह साफ नहीं है कि उनका परिवार से कोई विवाद था या फिर उनके इनकार की कोई और वजह है।

कौन थीं हुमैरा असगर अली?

हुमैरा ने 2014 में वीट मिस सुपर मॉडल का खिताब जीतकर शोहरत हासिल की थी। 2022 में वे रियलिटी शो 'तमाशा घर' में भी नजर आई थीं। उन्होंने टीवी सीरियल्स जैसे 'जस्ट मैरिड', 'एहसान फरामोश', 'गुरु', और 'चल दिल मेरे' में काम किया था। फिल्मी दुनिया में वे 2015 की 'जलेबी' और 2021 की 'लव वैक्सीन' में दिखाई दी थीं।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X