मुस्लिम ब्राइड बनीं हिना ने ये रचा लिया निकाह, शौहर संग निकाहनामा की बेहतरीन तस्वीरें वायरल

Hina Rizvi Nikaah Photos: हिना रिज़वी पाकिस्तान मनोरंजन जगत की एक मशहूर अभिनेत्री है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह तिशनगी दिल की, उम्मीद, हरी हरी चूड़ियां, और नीली जिंदा है जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी है। सीरियल फेयरी टेल में उन्हें आग जान के किरदार में घर-घर में काफी बेहतरीन पहचान मिली। भारत में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
हिना रिज़वी पिछले काफी लंबे वक्त से अम्मार अहमद के साथ में रिलेशनशिप में थी। लेकिन अब उन्होंने शादी कर ली है और अपने फैन्स को आश्चर्यचकित कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरों को भी शेयर किया। अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने बेज रंग का घरारा पहना था। जिसको उन्होंने बेहद ही खूबसूरत पिंक दुपट्टे के साथ पेयर किया हुआ था।
इसी के अलावा हिना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मांग टीका, भारी नथ, और एक तरफ हाथों में चूड़ियां पहनी हुई थी। उन्होंने नेकलेस और मैचिंग के इयररिंग्स भी पहने हुए थे। लेकिन हर किसी का ध्यान उनकी हीरे की शादी की अंगूठी पर गया। अगर हम दूल्हे राजा अम्मार अहमद की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस के दुपट्टे के साथ अपनी शेरवानी मैचिंग की पहनी।
हिना और अम्मार पिछले 15 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साथ में थिएटर में भी काम किया और एक दूसरे के लिए वह हमेशा से पूरी तरह समर्पित रहे। जिसके बाद अम्मार ने हिना को शादी के लिए प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने भी हां कर दिया। यह जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications














