इजरायल से युद्ध में फिलिस्तीन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्रियां, बोलीं- 'हम दुआ कर रहे हैं'

इजरायल-फिलिस्तीन का युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और आए दिन तबाही की नई नई खबरें सामने आती हैं। हालांकि ये कोई नई बात नहीं है जब दोनों देशों की बीच हालात इस तरह के हैं और पूरी दुनिया इसपर अपनी नजर बनाए हुए है।
कुछ लोग हैं जो कि यहूदी देश इजरायल को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन ज्यादातक लोग फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं। बीते दिन भारत के प्रधानमंत्री ने भी फिलिस्तीन को अपना समर्थन दिया है। इस बीच कुछ अभिनेत्रियां खुलकर सामने आ गई हैं और उन्होने फिलिस्तीन को समर्थन दिया है।
हालांकि ये अभिनेत्री भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी हैं। इस लिस्ट में हानिया आमिर, युमना जैदी और सबा कमर शामिल हैँ। हानिया आमिर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये जंग नहीं है, नरसंहार है, इसे वही कहो जो यह है।"
एक्ट्रेस युमना जैदी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया हैस 'मेरे प्यारे खूबसूरत फिलिस्तीन, ये दुनिया भले ही तुम्हें न सुन रही हो, लेकिन फिक्र मत करो, हम सभी सुनवाई के लिए दुआ कर रहे हैं।'
वहीं, सबा कमर ने कहा, "इजरायल ने एक अस्पताल पर बमबारी की, एक अस्पताल! 500 से ज्यादा लोगों की हत्या। यह एक युद्ध अपराध है!" इसके बाद इन अभिनेत्रियों को लेकर चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि वो फिलिस्तीन के साथ हो रहे जुल्म में इजरायल के खिलाफ हैं।
हालांकि पीएम मोदी के समर्थन देने के बाद बॉलीवुड सितारे भी इसपर बात करते हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। हानिया आमिर जो कि पाकिस्तानी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं और उनको भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। ज्यादातर हानिया को टीवी सीरियल में काम करने के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications