पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir इस कांड की वजह से अपने ही देश में हो रहीं ट्रोल, वसीम अकरम की बीवी ने तो...

Hania Aamir Viral Video Controversy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका एक खतरनाक वायरल वीडियो। इस वीडियो में वो चलती मोटरसाइकिल पर खड़ी नजर आ रही हैं, जबकि बाइक को एक शख्स चला रहा है। इस वीडियो की वजह से खबरों में आ गई हैं।
खास बात यह है कि हानिया बाइक पर पीछे बैठने के बजाय अपने पैरों पर बैलेंस बनाती दिख रही हैं। इस खतरनाक स्टंट की वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
वसीम अकरम ने जताई नाराजगी
इस वीडियो को देखने के बाद वसीम अकरम की पत्नी और सोशल वर्कर शनीरा अकरम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "मैंने पाकिस्तान के युवाओं को हेलमेट पहनने और सुरक्षित तरीके से बाइक चलाने के लिए सालों तक अस्पतालों और डॉक्टरों के साथ मिलकर मेहनत की है। यह वीडियो मेरे दिल में किसी खंजर की तरह चुभा है। सेलिब्रिटीज के पास लाखों लोगों को प्रभावित करने की ताकत होती है, और जब इसका गलत इस्तेमाल होता है तो दिल टूट जाता है।"
शनीरा ने इस स्टंट को डरावना और गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि पब्लिक फिगर्स पर अपने फैन्स के लिए अच्छा उदाहरण पेश करने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने साफ किया कि उन्हें हानिया से कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन उन्हें बेहतर समझ दिखाने की सलाह दी है।
हानिया ने क्यों बनाया ये वीडियो
दरअसल, यह वीडियो हानिया आमिर ने खुद सोशल मीडिया पर एक मजाकिया कैप्शन के साथ शेयर किया था, जो गायक आसिम अजहर के साथ उनकी कथित डेटिंग अफवाहों के जवाब में था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "थोड़ी जगह दो बच्चों, एक चिल लड़की के लिए और झूठ मत बोलो, तुम्हें उसका म्यूजिक भी पसंद है।"
हाल ही में हानिया आमिर को आसिम अजहर के एक कॉन्सर्ट में भी देखा गया था, जहां वह उनके गानों पर झूमती नजर आईं। इस वजह से एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











