आतंकियों की बुरी हालत देख हानिया आमिर का पसीजा दिल, भारत को लगीं कोसने...

Pakistani Actress Hania Aamir Reaction On Opration Sindoor: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम टूरिस्ट को निशाना बना उनकी जान ले ली। धर्म पूछकर 25 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं अब 7 मई को भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के तहर 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया। जहां इस हमले से भारत में लोग खुशियां मना रहे हैं और एक्स पर भी हैप्पी दीवाली ट्रेंड कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में खलबली मच गई है। बता दें कि तमाम नेताओं के साथ ही पाकिस्तानी एक्टर्स के भी इस हादसे लेकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
हानिया आमिर का खौल गया खून
बता दें कि हाल ही में उस एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है जिसे भारत के लोग खास पसंद करते हैं। बता दें कि भारत में इस एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम ब्लॉक होने पर एक्ट्रेस काफी दुखी भी हुई थीं। वह अपने भारतीय फैन्स को काफी पसंद करती हैं, लेकिन फिलहाल तो ऑपरेशन सिंदूर के बाद से उनके बोल बदले नजर आ रहे हैं। हानिया आमिर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- 'मेरे पास कोई शब्द नहीं बचे। मेरे पास बस गुस्सा है। दर्द है और भारी दिल है। एक बच्चा नहीं रहा। उसका परिवार बिखर गया और किस लिए ? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं कर पाएंगे। यह साफ तौर पर क्रूरता है। आप निर्दोष लोगों पर बम नहीं फेंक सकते। आप इसे रणनीति कह सकते हैं। यह ताकत का प्रतीक नहीं है। यह शर्मनाक है और कायरता है। अब हम आपको देख लेंगे।'
माहिरा खान ने की ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना
बता दें कि हानिया के अलावा माहिरा खान का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है। माहिरा खान ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर गुस्सा जाहिर किया है। माहिरा ने फातिमा भुट्टो के ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की जमकर आलोचना की। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा- वास्तव में कायराना। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे।


Click it and Unblock the Notifications











