Hania Aamir Badshah- पाकिस्तानी हसीना पर आया बादशाह का दिल? रेस्टोरेंट से वायरल हुईं ऐसी तस्वीरें..

Hania Aamir Badshah Dating Rumours- इंडिया और पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही ना अच्छे हो लेकिन कुछ लोग लगातार अपने पर्सनल रिश्तों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। इस वक्त पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर के एक पोस्ट ने धमाका कर दिया है और लोग इसपर बात कर रहे है।
दरअसल बीते कुछ महीनों से ऐसी अफवाहें हैं कि भारतीय रैपर और गायक बादशाह और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों का मजाक बनाया जा रहा था लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान कर देगा।
हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं जिनमें वो अकेली नहीं बल्कि उनके साथ बादशाह भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई दोनों के रिश्ते को एक अलग नाम से पुकारा जा रहा है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर 1 दिसंबर को बादशाह के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने लिखा, "बच्चे खरीदारी करने गए।" तस्वीरों में हानिया ने ग्रे क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जबकि बादशाह हरे रंग का ओवरसाइज जम्पर पहने हुए हैं।
वे दोनों ड्रिंक के लिए बैठे और एक तस्वीर में हानिया किसी से ड्रिंक पीने के तरीके के बारे में गाइडेंस मांगती दिख रही हैं। इसके बाद कमेंट्स सेक्शन पर लोगों के शानदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, मत मुंह लगाओ इन छपरी इंडियंस को। एक ने लिखा, शिजुका के साथ जियान।
एक का कहना था, ''दोस्तों, उन्हें शिज़ुका और जियान कहना बंद करें। मैं सभी टिप्पणियों को पसंद नहीं कर सकता।'' एक ने लिखा, ''बाबर आजम कोने में रो रहे हैं..'' एक ने लिखा, ''बादशाह ने अपनी औकात दिखाई दी।'' एक ने लिखा, ''हानिया का दिमाग़ ख़राब हो गया।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि हानिया ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों डेट कर रहे हैं या नहीं इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications